पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आज से

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा| शाहपुरामंे राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडगेट के तत्वावधान में 19 से 24 सितंबर तक 59वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता छात्र-छात्रा 14 वर्षीय का आयोजन होगा। शुक्रवार सुबह 10 बजे विद्यालय प्रागंण में उदघाटन कार्यक्रम होगा। आयोजन सचिव देबीलाल बैरवा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शिवजीराम मीणा तथा अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी करेंगे। समारोह मे विशिष्ट अतिथि मृदुल कुमारी, प्रधान मरूधर कंवर, एसडीएम कालूराम खौड़, भाजपा जिला महामंत्री कैलाश काबरा, पूर्व उपप्रधान गजराज सिंह राणावत, हिन्दुस्तान जिंक के सीएसआर जावेद हसन अख्तर तथा समाजसेवी गौरव गालरिया होंगे। सभी तैराकी प्रतियोगिताएं शाहपुरा तरणताल पर आयोजित होंगी। समारोह से जुड़ी तैयारियाें को अंतिम रूप दे दिया गया है। समारोह स्थल पर स्वतंत्रता संग्राम के पुरोधा और शाहपुरा के अमर शहीद क्रांतिकारी बारहठ परिवार के 200 चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।