पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र महोत्सव 25 से, देवी मंदिरों में अव्यवस्थाएं

नवरात्र महोत्सव 25 से, देवी मंदिरों में अव्यवस्थाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जहाजपुर. कस्बेके देवली रोड चावंडिया मे बीजासण माताजी का मंदिर स्थित है। वहीं पास मे निकल रही सड़क से यहां आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। मंदिर के आसपास स्पीड ब्रेकर नहीं होने से भारी वाहन भी यहां से तेज गति से निकलते हैं। वहीं पालिका द्वारा लगाई गई हाईमास्ट लाइन बंद रहने से श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

टूटी रैलिंग से हो सकता है हादसा

जहाजपुर.जिलेके प्रमुख शक्तिपीठ घाटारानी में कस्बे सहित दूर दराज से भारी संख्या मे श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मुख्य मंदिर मे जाने के लिए पुलिया के ऊपर से गुजरना पड़ता है। काफी दिनों से पुलिया पर लगी रैलिंग टूटी हुई हैं। जिससे भीड़ भगदड़ के दौरान हादसे की संभावना बनी रहती है। लोगों ने बताया की यहां लगी रोड लाइटें बंद हंै। जिससे रात में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धर्मशाला की साफ सफाई नहीं

टीकड़.क्षेत्रके प्रमुख शक्तिपीठ चामुंडा माता मंदिर में नवरात्र के दौरान नौ दिनों तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मंदिर के चारों तरफ सीढ़ियों के दोनों तरफ बबूलों का जाल फैला हुआ है। मंदिर के नीचे बनी धर्मशाला में घास झाड़ियां उग आई है। धर्मशाल के कमरों की की साफ सफाई नहीं होने से श्रद्धालुओं को बाहर बैठकर भोजन बनाना पड़ता है। वहीं मंदिर के रास्ते बारिश का पानी भरा होने से परेशान होती है। नीचे चौक में रोड लाइटें बंद पड़ी है। िजससे रात में श्रद्धालु परेशान हाेते हैं।

टीकड़. चामुंडामाता मंदिर परिसर के बाहर बनी धर्मशाला में उगी घास झाड़ियां।

मंदिर के रास्तों में लगे कचरे के ढेर

मांडल.मांडलमिनारा स्थित यक्षणी माता मंदिर जाने वाले रास्ते में जगह-जगह कचरो के ढेर लगे हुऐ हैं। वहीं रास्तों में लाइट व्यवस्था का अभाव है। जिससे दर्शनार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जगह-जगह से ब्लॉक रोड टूट गई है। पुजारी मूलचंद माली ने बताया कि 2008 में इस ब्लॉक रोड का उदघाटन किया था। इसके बाद किसी ने ध्यान नही दिया। इस बारे में मांडल सरपंच जगदीशचंद्र चौधरी ने बताया कि भीम रोड से माताजी के स्थान तक रोड के किनारे पर 100 फीट की दूरी पर बिजली के खंभे लगाकर स्थाई समाधान किया जाएगा। वहीं ब्लॉक रोड को दुरुस्त कराकर सफाई की व्यवस्था की जाएगी।

मांडल. यक्षणीम