19 वर्ष आयु वर्ग में भीलवाड़ा जीता
महलोंके चौक में चल रहे 17 19 वर्ष आयु वर्ग के वॉलीबॉल सुपरलीग के मैच रविवार को हुए। 19 वर्ष आयु वर्ग में भीलवाड़ा ने हनुमानगढ़ को हराया। 17 वर्ष आयु वर्ग में चूरू ने रोमांचक मैच में मेजबान भीलवाड़ा को 3-1 से शिकस्त दी।
प्रधानाचार्य बंकट सिंह शक्तावत ने बताया कि सुबह के सत्र में 17 वर्ष आयु वर्ग में नागौर ने जयपुर प्रथम को 3-0 से, झुंझुनूं ने उदयपुर को 3-0 से तथा चूरू ने हनुमानगढ़ को 3-0 से और भीलवाड़ा ने हनुमानगढ़ को 3-1 से पराजित किया। सांयकालीन सत्र में इसी आयु वर्ग में श्रीगंगानगर ने हनुमानगढ़ को 3-0 से, नागौर ने उदयपुर को 3-0 से, झुंझुनूं ने जयपुर प्रथम को 3-0 से पराजित किया। चूरू भीलवाड़ा के मध्य सांयकाल रोमांचक मैच हुआ। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुए मैच में चूरू ने मेजबान भीलवाड़ा को 3-1 से पराजित कर दिया।
इसी प्रकार सुबह के सत्र में 19 वर्ष आयु वर्ग में उदयपुर ने श्रीगंगानगर को 3-0 से, भीलवाड़ा ने हनुमानगढ़ को 3-0 से, जयपुर प्रथम ने सीकर को 3-1 से तथा सार्दुल स्पोर्ट्स बीकानेर ने झुंझुनूं को 3-1 से पराजित किया। सांयकालीन सत्र में हनुमानगढ़ उदयपुर के मध्य रोमांचक मैच हुआ। इसमें हनुमानगढ़ ने उदयपुर को 3-1 से पराजित किया। इसके बाद इसी आयु वर्ग में मेजबान भीलवाड़ा श्रीगंगानगर के बीच काफी रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें भीलवाड़ा ने आक्रामक तेवर रखते हुए श्रीगंगानगर को 3-2 से परास्त कर जीत हासिल की। इस दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।
शाहपुरा. वॉलीबॉलप्रतियोगिता में खेलते भीलवाड़ा श्रीगंगानगर के खिलाड़ी। मैच में भीलवाड़ा विजेता रहा।