पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भीलवाड़ा की बालिकाएं विजेता

भीलवाड़ा की बालिकाएं विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. राउप्रावि कुंडगेट के तत्वावधान में चल रही 59वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता छात्र-छात्रा 14 वर्ष आयु वर्ग का समापन बुधवार को हुआ। जनरल चैंपियनशिप छात्रा वर्ग की भीलवाड़ा के तैराकों के नाम रही। छात्र वर्ग की जनरल चैंपियनशिप पर जयपुर के तैराकों ने कब्जा किया। अंतिम दिन शाहपुरा की दिव्या सुवालका ने भीलवाड़ा को एक स्वर्ण दिलाया।

नगरपालिका तरणताल पर रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच समापन समारोह संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि जिंक के सीएसआर अधिकारी जावेद हसन अख्तर थे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष रघुनंदन सोनी ने की। विशिष्ट अतिथि जयसिंह, बनेड़ा भाजपा मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह राणावत, डीईओ प्रारंभिक द्वितीय कैलाशचंद तिवाड़ी, सीआई महेंद्र कुमार, सत्यनारायण मालू, तैराकी कोच नरेश बूलिया तथा बीईओ जगदीश जोशी थे।
आयोजन सचिव देबीलाल बैरवा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता मंे प्रदेश के 18 जिलों से 169 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें 16 छात्र और 11 छात्राओं की टीमें थी। भीलवाड़ा टीम प्रभारी प्रताप सिंह राणावत निरूपमा टेलर ने बताया कि व्यक्तिगत चैंपियनशिप छात्र वर्ग मंे तनीष और राज महलावत जयपुर तथा फिरदौस कायमखानी और फिजा कायमखानी भीलवाड़ा के नाम रही।
अंतिम 50मीटर फ्री स्टाइल छात्रा वर्ग मंे दिव्या सुवालका भीलवाड़ा प्रथम, नानकी बेदी अजमेर द्वितीय, नेहा कंवर सीकर तृतीय रहीं। 50मीटर फ्री स्टाइल छात्र वर्ग में डेवेन डिसिल्वा कोटा प्रथम, ऋषि सुवालका भीलवाड़ा द्वितीय, आर्यनदीप शर्मा जयपुर तृतीय रहे। टीम चैंपियनशिप व्यक्तिगत चैंपियनशिप के अलावा अंतिम दिन की इवेंट के विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार दिए।