जिले को मिले 6 प्रोग्रामर
सूचनाप्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने जिले के 6 ब्लॉक में राजस्थान संपर्क आईटी केंद्रों पर प्रोग्रामर की नियुक्ति की है। नवनीत सोमानी को सुवाणा, दीपक धाकड़ शाहपुरा, विजय कुमार चक आसींद, संजय आलूविया मांडल, भीमराज हुरड़ा, तरुण मीणा जहाजपुर लगाए गए हैं।
तकनीकी निदेशक एवं पदेन संयुक्त सचिव आशुतोष एम.पांडे ने नियुक्ति आदेश जारी किए। इसमें कहा कि प्रोग्रामर को ज्वाइनिंग से पहले राजस्थान दहेज प्रतिषेध अधिनियम 2004 के नियम 6 के तहत दहेज लेने का घोषणा पत्र देना होगा। इस घोषणा पत्र पर प|ी, ससुर पिता के हस्ताक्षर होंगे। यानी दहेज लेने की तस्दीक वे करेंगे। घोषणा पत्र कार्य शुरू करने से पहले कार्यालयाध्यक्ष या विभागाध्यक्ष को पेश करना होगा। ये प्रोग्रामर ब्लॉक मुख्यालय पर सरकार के ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट्स का संचालन मॉनिटरिंग करेंगे।