पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कॅरियर अलर्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॅरियर अलर्ट

आईटीबीपी में भर्ती



भारततिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपीएफ) में इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, कारपेंटर, वेल्डर, पैंटर, मेसन के 497 रिक्त पदों के लिए अावेदन आमंत्रित किए गए हैं।

योग्यता: उम्मीदवारको 10वीं पास होना चाहिए। आईटीआई से एकवर्षीय ट्रेड प्रमाण पत्र या संबंधित ट्रेड में एक वर्ष का अनुभव। कार्य अनुभव के लिए स्वसत्यापन स्वीकार्य होगा।

उम्र: उम्मीदवारका जन्म 9 अक्टूबर 1991 और 9 अक्टूबर 1996 के बीच होना चाहिए। यानी उसकी उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच (9 अक्टूबर 2014 को) होनी चाहिए।

ऊपरी आयुसीमा में एससी/एसटी के लिए 5 वर्ष आैर ओबीसी के लिए 3 वर्ष की छूट रहेगी। पूर्व सैनिकों को भी सरकारी आदेशों के अनुसार छूट दी जाएगी।

वेतनमान: 5,200- 20,200 रुपए और ग्रेड वेतन 2000 रुपए। इसके अलावा महंगाई भत्ता, राशन मनी, धुलाई भत्ता, एचआरए या निशुल्क आवास, परिवहन भत्ता आदि भी देय होंगे।

शारीरिकमानदंड : न्यूनतमऊंचाई 170 सेमी सीना 80-85 सेमी होना चाहिए। एसटी उम्मीदवारों को ऊंचाई में 7.5 सेमी सीने में 4 सेमी की छूट दी जाएगी। पहाड़ियों मराठा के लिए ऊंचाई में 5 सेमी सीने में 2 सेमी की छूट रहेगी। वजन ऊंचाई आयु के अनुपात में होना चाहिए।

अावेदनप्रक्रिया : सादेकागज (ए 4 आकार का) पर हिंदी या अंग्रेजी में टाइप किया हुआ आवेदन भेजें। आवेदन पर राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित फोटो अवश्य लगाएं। साथ ही 4\\\'\\\' X 9\\\'\\\' आकार के दो स्वपता लिखे लिफाफे भेजें, जिन पर 5 रुपए के डाक टिकट लगे हों। आवेदन वाले लिफाफे पर ऊपर \\\"भातिसीपु में कांस्टेबल (पायनीर) के पद के लिए आवेदन\\\' लिखना भूलें। आवेेेेदन के साथ शुल्क भी भेजें।

आवेदनपता : महानिरीक्षक,मुख्यालय मध्य सीमांत, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, प्लॉट नंबर 163-164 (ई 8), त्रिलोचन नगर, पोस्ट - त्रिलंगा, निकट शाहपुरा, भोपाल (मध्य प्रदेश) - 462039

आवेदनशुल्क : 50रुपए। शुल्क का भुगतान \\\"केंद्रीय भर्ती शुल्क टिकट\\\' (सीआरएफएस) से करें। ये टिकट सभी डाकघरों में मिलते हैं।

आवेदनकी अंतिम तिथि : आवेदन9 अक्टूबर 2014 तक निर्धारित तिथि तक पहुंच जाना चाहिए।

चयनप्रक्रिया : अभ्यर्थियोंको भर्ती परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। परीक्षा की तिथि समय उसमें लिखे रहेंगे। चयन के प्रथम चरण में ऊंचाई बार, दौड़, शारीरिक मानदंड परीक्षा (पीएसटी