पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूदी आमलोदा में बुखार से एक और मौत

दूदी आमलोदा में बुखार से एक और मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दूदीआमलोदा गांव के बुखार से पीडि़त एक व्यक्ति की जयपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इस गांव में बुखार से यह दूसरी मौत हुई है।

गांव में चिकित्सा व्यवस्थाओं से नाराज लोगों ने प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

दूदी आमलोदा सरपंच महादेव प्रसाद गुर्जर ने बताया कि चार दिन पूर्व शिंभू दयाल मेहरा (55) के अचानक बुखार आने पर परिजनों ने गांव के ही सरकारी अस्पताल में दिखाया था। यहां पर सुधार नहीं आने पर शनिवार को शाहपुरा के निजी अस्पताल में दिखाया, जहां से चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया। उसकी रविवार को जयपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई।

तीनदिन में तीसरी मौत

मुस्लिमशाह समाज प्रदेशाध्यक्ष फारूख शाह ने बताया कि मैड़ कुंडला में तीन दिन में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन अभी तक मामले को लेकर ठोस जांच करने के कदम नहीं उठा रहा।

घर-घरमें रोगी

ग्रामीणमन्ना लाल शर्मा ने बताया कि गांव में घर घर में कई दिनों से बुखार हो रहा है। कृष्ण कुमार, सुरेन्द्र शर्मा, बाबू लाल शर्मा, सुरजी देवी, मनभरी देवी, मिश्री देवी, पार्वती सैनी, बबली शर्मा, पोखर मल सहित अनेक लोग बुखार से पीड़ित हैं, लेकिन जांच करने के लिए अभी तक कर्मचारी नही पहुंच रहे हैं।

नहींठहरतेे कर्मचारी

दूदीआमलोदा में बुखार का प्रकोप फैला होने दो लोगों की मौत होने के बाद भी चिकित्सा प्रशासन गंभीर नहीं है। अस्पताल में कर्मचारियों का 24 घंटे ठहराव नहीं होने से रात्रि के समय बुखार से पीड़ितों को निजी अस्पतालों की ओर भागना पड़ रहा है।

मालीवाड़ामें बुखार

सरपंचशंकरलाल सैनी, रामप्रसाद सैनी ने बताया कि मालीवाड़ा में कई लोगों के बुखार बढ़ता जा रहा है। फूलचंद सैनी के बुखार होने से जयपुर निजी अस्पताल मे भर्ती हो रहा है, जहां पर चिकित्सक पीडि़त के डेंगू बताकर इलाज कर रहे हैं।

तीनमरीजों के सैंपल भेजे

टीमने आमलौदा पहुंचकर सर्वे किया तो तीन लोगों के तेज बुखार मिलने पर टीम ने रक्त के नमूने लेकर जयपुर भेजे है।

रिपोर्टआने पर चलेगा पता

दूदीआमलोदा चिकित्सा प्रभारी डॉ. कनिका यादव का कहना है कि व्यक्ति की मौत की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा। एक शिशु पीयूष शर्मा को तीन दिन से बुखार होने पर सीएचसी मनोहरपुर रेफर कर दिया गया है। गांव में नियमित नियमित सर्वे किया जा