बाइक डिवाइडर से टकराई, दो जने घायल
शाहपुरा | जयपुरदिल्ली एनएच-8 पर जयपुर तिराहे के पास शनिवार रात को अचानक अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, जिससे बाइक सवार दो जने घायल हो गए सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से एक को जयपुर रेफर कर दिया। कस्बा के वार्ड संख्या 11 निवासी मिंटू सोनी पुत्र मालीराम सोनी एवं दिनेश पुत्र राजेंद्र महाजन बाइक से राजपुरा से शाहपुरा की ओर रहे थे तभी तभी यह हादसा हुआ। मिंटू को चिकित्सकों ने जयपुर रेफर कर दिया, जबकि दिनेश को उपचार के बाद छ़ुट्टी दे दी गई।