पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामनाम संकीर्तन से थिरक उठे लोग

रामनाम संकीर्तन से थिरक उठे लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा | त्रिवेणीधामसत्संग मंडल के तत्वावधान में कस्बे के बंधे वाले रामनिवास मंदिर में रविवार को रामनाम संकीर्तन हुआ। महंत ने बताया कि इस मौके सीतारामजी महाराज एवं ठाकुरजी की झांकी सजाई गई। रामनाम संकीर्तन में गायक लल्लूराम अग्रवाल, प्रताप नारायण पारीक, मंजू शर्मा,रिंकू जोशी, विद्या शर्मा, संतोष जांगिड़, आनंद जांगिड़, ललिता दीवान,प्रकाश जांगिड़ आदि गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया।

मनोहरपुर| कस्बेके रामद्वारा मंदिर में रविवार को महंत कमल दास महाराज के सान्निध्य में सुबह 8 बजे त्रिवेणी रामनाम संकीर्तन हुआ। गायकों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। महंत कमल दास महाराज ने बताया कि इस दौरान रामदरबार की झांकी सजाई गई स्थानीय कलाकारों ने रामधुन की प्रस्तुति दी। श्रोताओं ने जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम की समाप्ति पर प्रसादी वितरित की गई।

मेलाकमेटी की बैठक

चंदवाजी | अजमेरबाइपास एक्सप्रेस पर सेवड़ माता मंदिर में रविवार को मंदिर निर्माण विकास कमेटी की शिवनारायण मीणा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें 3 अक्टूबर को भरने वाले मेले की तैयारियों पर चर्चा की गई। सचिव गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि मेले में अतिथियों कार्यकर्ताओं का भी निर्धारण किया गया। कालूराम पटेल, कैलाश मीणा, गोपाल मीणा, शंकर लाल आदि थे। खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।

गौरी की पूजा कर सीता ने राम को माना अपना पति