पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जयपुर उदयपुर के तैराकों का दबदबा

जयपुर उदयपुर के तैराकों का दबदबा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राउप्राविकुंडगेट शाहपुरा के तत्वावधान में चल रही 59वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता छात्र-छात्रा आयु वर्ग 14 के तीसरे दिन रविवार को सुबह 7 से 10 बजे शाम को 4 से 6 बजे तक की इवेंट नगरपालिका तरणताल पर हुई। जिसमे जयपुर उदयपुर के तैराक छाए रहे। आयोजन सचिव देबीलाल बैरवा ने बताया प्रतियोगिता के तीसरे दिन भीलवाड़ा के खाते मे कुल 2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक आए। दिव्या सुवालका, फिजा कायमखानी, फिरदौस खान और अदिति वर्मा ने रविवार को 4 गुणा 100 मीटर में स्वर्ण दिलाया।

आयोजन सचिव बैरवा ने बताया कि रविवार को आयोजित प्रतियोगिता में 200 मीटर फ्री स्टाइल फाइनल छात्र वर्ग मे ऋतांश खंडेलवाल उदयपुर प्रथम, लक्ष्य खीचड़ जयपुर द्वितीय तथा ऋषि सुवालका भीलवाड़ा तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर फ्री स्टाइल फाइनल छात्रा वर्ग मे मौली सिंघल उदयपुर प्रथम, दिव्या सुवालका भीलवाड़ा द्वितीय तथा नानकी बेदी अजमेर तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर बैक स्ट्रोक छात्र वर्ग मे राज महलावत जयपुर प्रथम, सुनील ताइवट सीकर द्वितीय, ऋतांश खंडेलवाल उदयपुर तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर बैक स्टॉक छात्रा वर्ग मे फिजा कायमखानी भीलवाड़ा, मौली सिंघल उदयपुर द्वितीय, सिमरन जयपुर तृतीय स्थान पर रही।

4 गुणा100 मैडले रिले छात्र वर्ग मे राज, तनिष्क, लक्ष्य, आकाशवीर जयपुर प्रथम, दीपेंद्र, सुनील, अविनाश, मनीष सीकर द्वितीय, ऋषि, विनय, निर्भय, मोहन भीलवाड़ा तृतीय स्थान पर रहे। 4गुणा 100 मैडले रिले छात्रा वर्ग मे दिव्या सुवालका, फिजा कायमखानी, फिरदौस खान, अदिति वर्मा भीलवाड़ा प्रथम, सुमन, पिकी, नेहा, उर्मिला सीकर द्वितीय तथा वाग्मी सिंह, ख्वाहिश, नाव्या, सानिया जयपुर तृतीय स्थान पर रहे। शाम को आयोजित मैडल सेरेमनी के दौरान अखिल भारतीय वॉलीबॉल फैडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौधरी, जिला तैराकी संघ के सचिव नरेश बूलिया, भामाशाह गौरव गालरिया, पार्षद राजेश सोलंकी, शिक्षाविद् पुखराज जोशी, नवलसिंह निर्वाण, मुथई कुट्टी, सरोज राठौड़, बीईओ जगदीश जोशी समेत कई जनप्रतिनिधी मौजूद थे।

आजबिजली बंद रहेगी

रायला.132केवी ग्रिड दाता पायरा में बिजली लाइनों के रखरखाव के कारण सोमवार को 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि इस ग्रिड से जुड़े गांवों में दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

शाहपुरा. राज्यस्तरीयतैराकी प्रतियोगिता