पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यािर्थयों को नहीं छात्रवृत्ति, धरना

विद्यािर्थयों को नहीं छात्रवृत्ति, धरना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

बाबाभगवानदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिमनपुरा में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने छात्र नेता लालचंद जाट के नेतृत्व में ओबीसी सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति की मांग को लेकर धरना दिया। प्राचार्य ओ.पी.अग्रवाल को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन देकर शीघ्र छात्रवृत्ति दिलवाने की मांग की। प्राचार्य ने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर समाधान करने का आश्वासन देकर गुस्साए छात्रों को शांत किया। विरोध के दौरान विद्यार्थियों ने कक्षाओं का भी बहिष्कार किया। छात्रों ने बताया कि सामान्य वर्ग के बीपीएल एवं ओबीसी के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति नहीं आने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।

धोखाधड़ीके आरोपी को जेसी भेजा

विराटनगर| पुलिसने सोमवार को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार एक आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेसी भेज दिया गया। थानाप्रभारी विजेंद्रसिंह ने बताया कि वर्ष 1989 से एक धोखाधड़ी के मामले में मैड़ निवासी सूणी लाल पुत्र गंगाराम कीर फरार चल रहा था। उसको पुलिस ने रविवार को पंजाब से गिरफ्तार किया था।