पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालिका ने रुकवाया कार्य, थमाया नोटिस

पालिका ने रुकवाया कार्य, थमाया नोटिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

राजकीयबालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के अतिक्रमण करने की शिकायत एसडीएम से करने के बाद मौके पर पहुंचा पालिका प्रशासन ने अवैध निर्माण रुकवाकर अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी किया।

कस्बे के गोपीनाथजी की गली में संचालित राबाउप्रावि के कार्यवाहक प्रधानाध्यापक बाबूलाल ने बताया कि स्कूल लालचंद के मकान के बीच तीन फुट की गली है। इसको लालचंद के परिजन बंद कर रहे हैं। ऐसे में स्कूल के करीब 60 साल से गली की ओर जंगले भी निकले हुए हंै। गली बंद होने से विद्यालय में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

इस बारे में प्रधानाध्यापिका ने एसडीएम राधेप्रतापसिंह को शिकायत की। एसडीएम के निर्देश के बाद पालिका प्रशासन पुलिस मौके पर पहुंचा ओर अतिक्रमण को रुकवाकर अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी किया। ईओ ने बताया कि शिकायत पर मौके पर जाकर अतिक्रमण रुकवाकर अतिक्रमणकारी को नोटिस जारी कर दिया गया है।

अतिक्रमणकारी लालचंद का कहना है कि वे तो अपने मकान की गली में नियमानुसार कार्य कर रहे है। मकान की गली का उनके पास पट्टा है।