- Hindi News
- कला जत्थे ने पंचायतों में स्वच्छता का दिया संदेश
कला जत्थे ने पंचायतों में स्वच्छता का दिया संदेश
भास्कर न्यूज | मनोहरपुर /शाहपुरा
निर्मलभारत अभियान के तहत जागरूकता जगा रहा स्वच्छता रथ यात्रा सोमवार को पंचायत समिति की कई ग्राम पंचायतों में पहुंचा। रथ का बिशनगढ़ में सरपंच सुमन यादव, देवीपुरा में सरपंच जीवराज गुर्जर, बाड़ीजोड़ी में धापली देवी सैनी, साईवाड़ में सोहनी देवी शर्मा, नाथावाला में फूलचंद के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कलाजत्था के माध्यम से ग्रामीणों को शौचालय निर्माण स्वच्छता रखने का संदेश दिया गया।
इस स्वच्छता अिभयान के तहत राजकीय कल्याण सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय में ब्लाक के प्रत्येक विद्यालय से आए दो -दो बच्चों की स्वच्छता पर निबंध पोस्टर प्रतियोगिता हुई। रथ के साथ प्रभारी पीटीआई शिंभू दयाल यादव, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी बीना शर्मा, अचल सिंह यादव, विमल कुमार शर्मा, रामेश्वरलाल आदि मौजूद थे जिन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया।
अभियानआज से
विराटनगर| स्वच्छभारत सप्ताह अभियान को लेकर मंगलवार से उपखंड क्षेत्र के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान का शुभारंभ होगा। इसको सफल बनाने के लिए सोमवार को एसडीएम मुकेश कायथवाल ने पंचायत समिति के समस्त सरपंच सचिवों को आदेश जारी किए है।
लिपिक भागीरथ शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छ भारत सप्ताह के तहत अभियान होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों को अभियान को लेकर जागरूक करने, सार्वजनिक स्थानों बाजारों में स्वच्छता संदेश के बोर्ड या होर्डिंग लगाने, गली-मोहल्ले आदि में प्रभातफेरी निकालकर जागरूक करने, सार्वजनिक मूत्रालयों शौचालयों की मरम्मत करवाकर उनकी सफाई कराने, सार्वजनिक स्थानों से कचरा मलबा हटवाने सहित कई प्रकार के कार्य किए जाएंगे।
छात्रोंने िनकाली रैली
शाहपुरा| भानीपुरागांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों ने सोमवार को स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता रैली निकाली। रैली को प्रधानाध्यापक श्रवण लाल पलसानिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को अपने घरों एवं आसपास में नियमित रुप से सफाई कर बीमारियों से बचने का संदेश दिया। इस दौरान कई शिक्षक मौजूद थे। थाने में थाना प्रभारी अमीर हसन के नेतृत्व में पुलिस कर्मचारियों ने सफाई का कार्य किया।
प्रागपुरा/पावटा|राजकीयउच्चमाध्यमिक विद्यालय में सोमवार को विद्यालय