पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कानून की जानकारी नहीं होने से होता है अधिकारों का हनन

कानून की जानकारी नहीं होने से होता है अधिकारों का हनन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प|ी सहित पांच लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप

फुलेरा| एकव्यक्ति ने अपनी प|ी सहित पांच लोगों पर धोखाधड़ी इस्तगासे से मामला दर्ज कराया है।

भरतोलाव नरैना निवासी मोहम्मद इकराम की शादी 10 मई 2004 को संजीदा बानो उर्फ संजा पुत्री बाबूदीन चौहान निवासी ढाणी गोपालपुरा तहसील फुलेरा से हुई थी। बानो ने 4 अप्रैल 2011 को फुलेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उसके पुत्र रिजवान को जन्म दिया था, लेकिन उसकी प|ी, साला समीम, साले की प|ी रजिया, ससुर बाबुदीन चौहान श्यामी की ढाणी के उपस्वास्थ्य केन्द्र की आशा सहयोगिनी जमशेद ने मिलकर उसके पुत्र रिजवान को हड़प करने की नीयत प्रोत्साहन राशि 1900 रुपए को हड़प करने के उद्देश्य से जच्चा-बच्चा रक्षा कार्ड में काट-छांट कर उसके नाम की जगह समीम अंकित कर सरकारी राशि का भुगतान ले लिया।

कायालय संवाददाता | शाहपुरा

श्रीकल्याणसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को अपर मुख्य मजिस्ट्रेट सलीम बदर के मुख्य आतिथ्य में विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में विधिक चेतना वाद विवाद निबंध लेखन विषय पर प्रतियोगिताएं हुई। अपर मुख्य मजिस्ट्रेट ने छात्र छात्राओं से कहा कि विधिक एवं कानून संबंधी जानकारी प्रत्येक नागरिक को होनी चाहिए जिससे किसी भी प्रकार के अधिकारों का हनन नहीं हो सके। उन्होंने कहा की विधिक जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से तालुका विधिक सेवा समिति के माध्यम से विधिक चेतना संबंधी अध्ययन सामग्री ब्लॉक के सभी स्कूलों में भिजवाई जा चुकी है। ब्लाक स्तर के विजेताओं को जिला स्तर और फिर राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। अध्यक्षता शिक्षाविद ताज मोहम्मद मलिक ने की। एबीईओ देवाराम बुनकर, प्रधानाचार्य रामलाल पलसानिया, चिमनपुरा के प्रधानाचार्य गोपीराम जाट ने भी विचार रखे। विजेता मीना बल्लीवाल, अजय यादव, अशोक कुमार यादव को सम्मानित किया गया।

स्वच्छतासप्ताह का परिणाम आज होगा घोषित : स्वच्छतासप्ताह के तहत नोडल स्तरीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 एवं 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता हुई। उच्च माध्यमिक स्तरीय निबंध प्रतियोगिता 80 एवं पोस्टर में 74, प्राथमिक स्तर पर 47 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य रामलाल पलसानिया गोपीराम जाट ने बताया कि परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा।