एक शाम गो माता के नाम 20 को
भीलवाड़ा. गोवंशसेवा समिति की ओर से 20 सितंबर को आजाद चौक में एक शाम गो माता के नाम भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सर्राफ ने बताया कि इसमें भजन सम्राट विनोद अग्रवाल (मुंबई), बलदेव (जगाधरी) तथा दिल्ली की सुश्री निकुंज कामरा प्रस्तुति देंगे। भजन संध्या रात 8 बजे शुरू होगी। यह भजन संध्या श्री राम गुरु गोशाला के संचालन के लिए होती है।
438घरों का मुआवजा मंजूर
भीलवाड़ा.शाहपुराफूलिया कलां क्षेत्र में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुए 438 मकानों के लिए 18.48 लाख रुपए का मुआवजा मंजूर हुआ है। कार्यवाहक कलेक्टर गिरिराज कुमार वर्मा ने बताया कि फूलिया कलां क्षेत्र में 389 मकानों के लिए 13,22,300 रुपए शाहपुरा के 49 मकानों के लिए 5,26,200 रुपए स्वीकृत किए हैं।
विहिपस्वर्ण जयंती समाराेह आज
बनेड़ा.विश्वहिन्दू परिषद का स्वर्ण जयंती महोत्सव बस स्टैंड स्थित गणेश मंदिर में रविवार दोपहर एक बजे मनाया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी विजय ओझा ने बताया कि आमसभा के बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी। जाएगा।