पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोपहर बाद बंद मिले स्कूल

दोपहर बाद बंद मिले स्कूल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. सरकारी स्कूलों का समय सुबह दस से शाम चार बजे तक का है परंतु अधिकांश शिक्षक समय से पहले ही घर जा रहे हैं। शनिवार को डीईओ प्रारंभिक कैलाश तिवाड़ी के नेतृत्व में अधिकारियों के निरीक्षण में इस तरह के मामले सामने आए।
एडीईओ अशोक पारीक ने बताया कि शाहपुरा क्षेत्र के सेलवी (दौलतपुरा)में दोपहर 3.30 बजे स्कूल बंद मिला। यहां 9 का स्टाफ है और सब घर चले गए थे। दौलतपुरा पंचायत के ही राप्रावि चारमील में एचएम शकंुतला छीपा 3.30 बजे छुट्टी कर चली गईं।
सुवाणा के राउप्रावि भदालीखेड़ा में पोषाहार का मीनू बदला था। शाहपुरा के ही उप्रावि उम्मेदपुरा में केशबुक में गड़बड़ होने से रिकॉर्ड सीज कर दिया। पारीक ने बताया कि इन स्कूलों के एचएम को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। निरीक्षण टीम में वरिष्ठ लिपिक संजय शर्मा, खेल प्रभारी जन्मेजय देवसिंह भी मौजूद थे।