पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला साहित्यकार सम्मेलन आज

जिला साहित्यकार सम्मेलन आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा. जिलासाहित्यकार परिषद द्वारा रविवार को हिंदी दिवस पर जिला साहित्यकार सम्मेलन साहित्यकारों का सम्मान समारोह संत कंवरराम धर्मशाला में दोपहर 2:30 बजे आयोजित किया जाएगा। समारोह में हिंदी के दुर्लभ साहित्य एवं साहित्यकारों के पुस्तकों की प्रदर्शनी, जिला साहित्यकार परिषद की स्मारिका का विमोचन सुधा तिवाड़ी द्वारा लिखित पुस्तक का लोकार्पण किया जाएगा।

समारोह में साहित्यकार सुरेश खटका राजस्थानी, कैलाश मंडेला शाहपुरा, राधेश्याम गर्ग अभिनव, योगेंद्र शर्मा, सुधा तिवाड़ी मरणोपरांत मोहनलाल भाटिया का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान काव्य गोष्ठी भी होगी। जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में लोक उजास सभागार में रविवार सुबह 9:15 बजे हिंदी सेवी सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि उद्योगपति आरएल नौलखा होंगे। अध्यक्षता यूनेस्को क्लब महासंघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्याम बनवाड़ी होंगे। समारोह में जगदीश विदेह को जिलास्तरीय हिंदी सेवी शिखर सम्मान प्रदान किया जाएगा। राजेंद्र गोपाल व्यास, बंशीलाल पारस, शंकरलाल माहेश्वरी, रतनकुमार चटुल गणेशकुमार कुकड़ा को जिलास्तरीय हिंदी सौरभ सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

हिंदीदिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम

भीलवाड़ा.नागौरीगार्डन स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शनिवार को हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। शाखा प्रबंधक मदन खटोड़ ने बैंक का अधिक से काम पत्र व्यवहार हिंदी में करने पर जोर दिया। इस दौरान घनश्याम मेहता, अमर सिंह, रमन पुरी, प्रदीप परसोया, अरुण पामेचा, अनिता जैन आदि उपस्थित थे। संचालन रमेश मेहता ने किया। लॉयनेस क्लब पद्मिनी द्वारा राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक, कलकीपुरा में हिंदी दिवस मनाया गया। अध्यक्ष कनकावती चंडालिया ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब संरक्षिका स्नेहलता धारीवाल ने की। मुख्य अतिथि क्लब की एपीआरओ मधु जाजू थीं। सचिव सीमा चंदोरिया ने बताया कि कार्यक्रम में हिंदी श्रुतिलेख, कविता निबंध प्रतियोगिता रखी गईं। इनमें मीनू लौहार, प्रियंका माली, प्रेरणा सोनी, सोनू लौहार, सोनम सुथार दुर्गा राजपूत प्रथम रहीं। संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा भी राबाउप्रावि, कलकीपुरा में निबंध, प्रश्नोत्तरी आशुभाषण प्रतियोगिता रखी गई। अध्यक्ष कांता मेलाना ने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को