पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल आज

ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा। ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में रविवार को सुखाड़िया कांप्लैक्स में सभी वर्गों के फाइनल मुकाबले सुबह 11 बजे शुरू होंगे। शनिवार को सेमीफाइनल के मेल डबल्स वुमंस डबल्स में शीर्ष जोड़िया हार गईं। रविवार को मिक्स डबल्स में हिमांगेंद्र बाबू टी पूर्विशा एस राम की दो नंबर वरीयता वाली जोड़ी का मुकाबला नंदा गोपाल मनीषा की एक नंबर वरीयता वाली जोड़ी से होगा।
वुमंस डबल्स में सर्वोच्च वरीयता वाली मेघना जे मनीषा की जोड़ी संयोगिता घोरपड़े पूर्विशा एस राम की तीसरी वरीयता की जोड़ी से भिड़ेगी। मेल सिंगल्स में सीड छह के सीरिल वर्मा एसएस कुशल धरमामेर तथा वुमंस सिंगल्स में सीड एक की ऋतुपर्णा दास सीड तीन की सयाली गोखले से भिड़ंेगी। मेल डबल्स में अरुण नंदा गोपाल का मुकाबला गोपी राजू जी हेमांगेंद्र बाबू से होगा। दोपहर करीब डेढ़ बजे समापन समारोह में इंडिया कोच फुलेला गोपीचंद शिरकत करेंगे।
सिंगल्स में ये जीते : सेमी फाइनल में शनिवार को मेल सिंगल में छठी वरीयता के आंधप्रदेश के सीरिल वर्मा ने चौथी वरीयता के एयरपोर्ट ऑथौरिटी के रोहित यादव सी को हरा दिया।
महाराष्ट्र के कौशल धरमामेर ने हरियाणा के अक्षित महाजन को हराया। वुमंस में एक नंबर सीड प्लेयर आंध्रप्रदेश की ऋतुपर्णादास ने रेलवे की अनिता ओझा तीन नंबर सीड प्लेयर एयर इंडिया की सयाली गोखले ने दो नंबर वरीयता की अरुंधति पंतावाने को हराया।
वाॅलीबॉल स्पर्धा के सुपर लीग आज से : शाहपुरा. राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही 17 19 वर्ष आयु वर्ग की राज्य स्तरीय वॉलीबॉल में शनिवार को दोनों आयु वर्गों में अब 8-8 टीमें सुपर लीग में पहुंच गई है। रविवार से इनके बीच मैच होंगे।

प्रधानाचार्य बंकट सिंह शक्तावत ने बताया कि शनिवार शाम 17 वर्ष आयु वर्ग एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के लीग मुकाबले हुए, जिनमें विजेता रही टीमें सुपरलीग में पहंुची।

ये टीमें सुपर लीग में : 17वर्ष आयु वर्ग में नागौर, उदयपुर, जयपुर प्रथम, झुंझुनूं, चुरू, भीलवाड़ा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ तथा 19 वर्ष आयु वर्ग में जयपुर प्रथम, झुंझुनूं, सीकर, सार्दुल स्पोर्ट्स बीकानेर, हनुमानगढ़, बीकानेर, भीलवाड़ा, उदयपुर।

(भीलवाड़ा. बैडमिंटन के सेमीफाइनल में खेलती सैकंड सीड जोड़ी हिमांगेंद्र पूर्विशा।)