दो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित
दो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर चयनित
शाहपुरा.कस्बेके दो खिलाड़ियों का वालीबॉल में राष्ट्रीय स्तर पर चयन किया गया। दोनों खिलाड़ी रविवार को प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने हनुमानगढ़ रवाना हुए। संस्था निदेशक रामेश्वरलाल धाकड़ ने बताया कि अंकित कसेरा ध्रुव सनाढ्य का राष्ट्रीय वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए 14 वर्षीय आयु वर्ग में राजस्थान टीम में चयन किया गया।