गत दिनों मेघरास के पास जंगल में महिला की अर्द्ध नग्न लाश मिली। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने पर उसकी गला घोंट कर हत्या करना सामने आया। दो दिन बाद उसकी शिनाख्त रैगरों का खेड़ा निवासी पुष्पा बलाई के रूप में की गई। उसके
मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल के आधार पर हत्या के आरोप में नाणोदिया के राजू बलाई को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने राजू के दोस्त प्यारेलाल को मुख्य गवाह बनाया था।
तीन थानों से पहुंचा जाब्तायुवक के फांसी लगा जान देने की सूचना पर मौके पर ग्रामीण जमा हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए मांडल सीओ के साथ मांडल, शाहपुरा रायला थाने से पुलिस जाब्ता भी मौके पर पहुंचा। पूर्व विधायक पराक्रम सिंह पूर्व प्रधान ऊंकार सिंह ने भी थाने अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली।