पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकड़े

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के दो टुकड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल पहुंचने में देरी होने पर बच्चों ने ही रची अपहरण की झूठी कहानी

पुलिस ने एक घंटे में ही किया पर्दाफाश

कार्यालयसंवाददाता | शाहपुरा

स्कूलमें देरी होने पर डर के कारण छोटे छोटे तीन बच्चों ने मंगलवार को अपने ही अपहरण की साजिश रच डाली। इतना ही नहीं बल्कि तीन जनों के खिलाफ अपहरण एवं मारपीट करने का झूठा आरोप भी लगा दिया। पुलिस ने एक घंटे में ही बच्चों से सारा सच उगलवाकर साजिश का पर्दाफाश कर राहत महसूस की।

दरअसल हुआ यूं कि कस्बे के जयपुर तिराहे के पास रहने वाले नूतन विद्या मंदिर के कक्षा 2 के छात्र किशनलाल सोनी, कक्षा 4 के छात्र संजय सोनी एवं मुकेश सोनी को उसके परिजन बाबूलाल की बाइक का पेट्रोल खत्म होने पर पीपली स्टैंड पर छोड़ दिया था।

बच्चे स्कूल में लेट होने पर परिजनों के डर से वे गंगा मार्केट के पास अपने टिफिन का खाना खाकर वह जीप में बैठकर आंतेला उतर गए। घर पर पहुंचकर तीन जनों के खिलाफ मारपीट कर अपहरण कर ले जाने और चिल्लाने पर चलती कार से आंतेला स्टैंड पर पटक जाने की सूचना दी। परिजन आंतेला से तीनों बच्चों को लेकर थाने आए और आरोपियों की गिरफ्तार की मांग की। बाद में बच्चों ने अपहरण की झूठी कहानी बताने पर परिजन भी शर्मिंदा हुए।

एक-दूसरेके आपस में फाड़ लिए कपड़े

परिजनबच्चों के फटे कपड़ों की हालत देखकर दंग रह गए। बाद में थाना प्रभारी को पूछताछ में बच्चों ने नाटकीय ढंग से तीनों बच्चों ने एक दूसरे के कपड़े फाडऩे की बात कबूली तथा स्कूल बैग कहीं रखकर आने की बात बताई।

20रु. के लिए कुरकुरे ओर 20दिए किराये में

थानाप्रभारीअमीर हसन को बच्चों ने बताया कि उनके पास 40 रुपए थे। इनमें से 20 रुपए के कुरकुरे लिए जिसे खरीदकर खा लिए। शेष 20 रुपए से वे शाहपुरा से जीप में बैठकर आंतेला आने के लिए चालक को किराए के रूप में दे दिए।

स्कूलप्रशासन ने समझा श्राद्ध के कारण नहीं आए बच्चे

विद्यालयसचिव विश्वनाथ टेलर ने बताया कि बच्चों के परिजन नरेंद्र सोनी विद्यालय में ही कार्यरत हैं। वह मंगलवार को छुट्टी पर था। इसलिए स्कूल प्रशासन ने समझा कि शायद श्राद्ध के कारण बच्चे भी स्कूल नहीं आए।

आमेर. सड़कदुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार मौके पर एकत्र ग्रामीण।

भाबरू. जयपुर-दिल्लीएनएच-8 पर हादसे के बाद लगी वाहनों की लंबी कतार।

शाहपुरा. कपड़ेफाड़कर अपहरण की झूठी साजिश रचने वाले बच्चे।