अलवर बना चैंपियन
प्रतियोगितामें अलवर की टीम का प्रदर्शन फाइनल में भी शानदार रहा। इस टीम के खिलाफ कोई भी टीम लीग, सुपर लीग, सेमीफाइनल एवं फाइनल में कोई भी गोल नहीं दाग सकी, जबकि अलवर ने विपक्षी टीमों के खिलाफ 104 गोल दागे।
4-0से जीता फाइनल
प्रतियोगिताके फाइनल मैच में अलवर की टीम ने गंगानगर की टीम को 14-0 के अंतर से मैच जीता। इसी प्रकार तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में भीलवाड़ा ने अजमेर को 8-1 के अंतर से जीता। पांचवे स्थान पर झुंझनू, छठवें स्थान पर उदयपुर, सातवें स्थान पर हनुमानगढ़ की टीम रही।
भीलवाड़ा टीम प्रभारी, दलनायक प्रशिक्षक को नोटिस
विराटनगर|राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही 17 वर्षीय राज्यस्तरीय हॉकी प्रतियोगिता को लेकर 16 सितंबर को भास्कर में खबर छपने के बाद मंगलवार को विद्यालय प्रशासन में खलबली मच गई। शिक्षा जगत से जुडे़ लोग चाय की थडिय़ों पर भी चर्चा करते दिखे। उधर, प्रतियोगिता संयोजक एवं प्रधानाचार्य ने भीलवाड़ा के दल प्रभारी, दलनायक टीम प्रशिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किए। समापन समारोह में विधायक डॉ. फूलचंद भिंडा ने भी भास्कर में खबर पढ़कर हनुमानगढ़ टीम को रवाना करने के बाद वापस बुलाकर एक ही दिन में चार मैच खिलवाने के मामले को गलत माना। उन्होंने इस दौरान हनुमानगढ़ टीम को परेशानी होने पर खेद जताया। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य के.के.शर्मा ने भीलवाड़ा दल नायक मोहनलाल चौबे, दल प्रभारी ओमप्रकाश सैन टीम प्रशिक्षक धमेप्रकाश ओझा को कारण बताओ नोटिस जारी किए।
प्रशिक्षणके िलए पहुंची राज्य स्तर पर चयनित कबड्डी खिलाड़ी
शाहपुरा|राबाउमाविमें मालपुरा टोंक में होने वाली राज्य स्तरीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर जयपुर द्वितीय के चल रहे प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को चयनित सभी खिलाडी़ पहुंची। खेल अधिकारियों ने बताया कि सभी छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया और 18 सितंबर को टीम मालपुरा टोंक के लिए रवाना होगी।
उन्होंने बताया कि कुछ खिलाडिय़ों की तबीयत खराब होने कुछ खिलाडी़ घर पर किट लेने के कारण चली गई थी। गौरतलब है कि 16 सितंबर के अंक में भास्कर ने शाहपुरा में छात्राओं का कबड्डी प्रशिक्षण कागजों में शीर्षक से खबर प्रकाशित कर शिविर से खिलाड़ियों के नदारद रहने का मामला उजागर किया था।
विराटनगर. फाइनलमैच के दौरान बारिश जाने से खेल छोड़कर भागते खिला