अमरसर के चौकी का बड़ में सामुदायिक प्रशिक्षण आरंभ
अमरसर के चौकी का बड़ में सामुदायिक प्रशिक्षण आरंभ
अमरसर|कस्बे केचौकी का बड़ के अटल सेवा केंद्र में शनिवार को नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ सरपंच ओमप्रकाश सैनी ने किया। इस दौरान सरपंच ओमप्रकाश सैनी ने शिविर मे भाग ले रहे संभागियों ये समाज के रचनात्मक कार्यो में सक्रिय रहकर काम करने की अपील की। शिविर प्रभारी राजेन्द्र सैन ने बताया कि शिविर मे विभिनन पंचायतों के करीब 40 संभागी भाग ले रहे हैं। शिविर का समापन सोमवार को होगा।
विधायककोष से 27 लाख की स्वीकृति
जमवारामगढ़|विधायक जगदीशमीणा ने क्षेत्र में सामुदायिक सभा भवन, सीसी रोड सिंगल फेज ट्यूबवेल के लिए 26.80 लाख रुपए की स्वीकृति दी। इन कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी गई। जिला उपाध्यक्ष जगदीश नोनपुरा ने बताया कि विधायक जगदीश मीणा ने विधायक कोष से संज्यानाथ घाटी नीमला में सिंगल फेस ट्यूबवेल निर्माण के लिए 3.80 लाख, राउप्रावि पाली में सिंगल फेस ट्यूबवेल 3 लाख, दंताला गुजरान में भोमिया जी मंदिर के पास सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख, तेजाजी मंदिर भावगढ़ में सामुदायिक भवन 5 लाख, तेजाजी मंदिर अस्थल में सामुदायिक भवन के लिए 7 लाख अस्थल गोपाल जी के मंदिर से लल्लूराम सैनी के मकान तक सीसी रोड निर्माण के लिए 3 लाख रुपए की स्वीकृति दी है।
लोकसेवा गारंटी अधिनियम का चार्ट अपडेट नहीं होने से असमंजस
अजीतगढ़|अजीतगढ़ जलदायविभाग सहायक अभियंता कार्यालय में गत एईएन के स्थानांतरण के बावजूद इस बोर्ड से उसका नाम हटा कर नए एईएन का नाम पुतवाने की कोई रुचि नही लगी। ऐसे में आए दिन लोग जलदाय विभाग के इस बोर्ड पर पूर्व एईएन एम.एल.जांगिड़ का नाम होने से असमंजस की स्थिति में हो जाते हैं। करीबन दो वर्ष पूर्व तक अजीतगढ़ जलदाय विभाग में एम.एल.जांगिड़ सहायक अभियंता थे ऐसे में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत पदाभिहित अधिकारी एम.एल.जांगिड़ थे, लेकिन इनका स्थानांतरण एवं पदोन्नति होने के बाद वर्तमान में जांगिड़ शाहपुरा जलदाय विभाग अधिशासी अभियंता के पद पर कार्यरत है। इनके बाद अजीतगढ़ सहायक अभियंता श्रीराम चाहर है लेकिन सहायक अभियंता कार्यालय मुख्यद्वार की दीवार पर ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम का चार्ट अंकित है जिसमें पूर्व एईएन जांगिड़ को ही पदाभिहित अधिकारी के तौर पर अंकित कर रखा है।
सुमेलग्राम में विकास कार्य शुरू
बस्सी। बस्सीपंचायत समिति की ग्राम पंचायत सुमेल में विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। हाल ही प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अशाेक परनामी ने मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत योजना में स्वयं की ओर से चयनित सुमेल ग्राम पंचायत में 50 लाख रुपए के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान परनामी का गांव ढाणियों में स्वागत किया गया। पंचायत सचिव सुरेश जांगिड़ ने इस कार्य के लिए परनामी का अाभार जताया। परनामी ने 26 वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के स्वीकृत आदेश वितरित किए।
इस दौरान सरपंच मदन लाल गुर्जर, उपसरपंच प्रतिका कंवर एवं वार्ड पंच उपस्थित रहे। समाजसेवी मान सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया।