551 कन्याओं का होगा नवरात्र में पूजन
किशनगढ़-रेनवाल | शहरमें सेवा भारती के तत्वावधान में 28 सितंबर को कन्या पूजन कार्यक्रम होगा। जिलाध्यक्ष मदनलाल कुमावत ने बताया कि इस दिन शहर के कुमावत धर्मशाला में सामूहिक कन्या पूजन में 551 कन्याओं का पूजन होगा।
सामूहिकविवाह सम्मेलन की तैयारी बैठक
जाहोता | राजस्थाननाथ समाज के तत्वावधान में 3 नवंबर को होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर सोमवार को बड़ पीपली बसस्टैंड के पास जयपुर जिला नाथ समाज की बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामगोपाल योगी ने की। इसमें समाज सुधार के प्रस्ताव लेने के साथ सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा की गई। इसी दौरान 25 सितंबर से 15 अक्टूबर तक जोड़ों का पंजीयन करने का भी प्रस्ताव लिया गया। इसी दौरान शाहपुरा तहसील अध्यक्ष को हटाकर उनके स्थान पर कार्यवाहक अध्यक्ष पद पर बसंती लाल खादरा को प्रस्ताव लेकर नियुक्त किया गया। इसमें बनवारी लाल राठौड़, लीलाराम बाबूलाल, सुंदरलाल, महेश आदि मौजूद थे।
फुलेरा| जयकरणी माता पदयात्रा संघ जयपुर के तत्वावधान में जयपुर से देशनोक बीकानेर जा रही करणी माता की 28वीं पदयात्रा का रविवार रात्रि कस्बे में पहुंचने पर स्थानीय विधायक निर्मल कुमावत के नेतृत्व में लोगों ने स्वागत किया। विधायक, डॉ.गुलाब सिंह आदि ने करणी माता झांकी की आरती उतारी।