पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धौला में बुखार से महिला की मौत

धौला में बुखार से महिला की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जांच के बाद बता सकेंगे

कस्बेकी ज्यालम्या वाली ढाणी में सोमवार को बुखार से एक महिला की मौत हो गई। बबली (33) प|ी बनवारी लाल सैनी कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। रविवार को परिजन बबली को उपचार के लिए मनोहरपुर लेकर गए थे, जहां सोमवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। बबली के दो लड़के एक लड़की है।

बुखार से पूर्व में भी अर्जुनपुरा के रैगर मोहल्ले में एक महिला की मौत हो चुकी है।

दूसरी ओर सिंगोदियों की ढाणी में भी बुखार से पीड़ित मन भा प|ी रामकिशोर सैनी, कमलेश सैनी, सीता का उपचार चौमू के बराला अस्पताल और रामकरण माली का शाहपुरा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

रामस्वरूप सैनी ने बताया कि ढाणी में कई बच्चों को भी बुखार है। लोगों ने बताया कि चिकित्सा विभाग अभी मामले से अनजान बना है जिससे लोगों में आक्रोश है।

बबली सैनी

(फाइल फोटो)