- Hindi News
- चौथे दिन जयपुर को 3 और भीलवाड़ा को 2 स्वर्ण
चौथे दिन जयपुर को 3 और भीलवाड़ा को 2 स्वर्ण
राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता
भास्करन्यूज | शाहपुरा
राउप्राविकुंडगेट के तत्वावधान में शाहपुरा में चल रही 59वीं राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता छात्र-छात्रा आयु वर्ग 14 के चौथे दिन सोमवार सुबह 7 से 10 बजे तथा शाम 4 से 6 बजे तक की इवेंट नगरपालिका तरणताल पर हुई। जिसमें जयपुर और भीलवाड़ा के तैराक छाए रहे। भीलवाड़ा के तैराकों ने दो तथा जयपुर के तैराकों ने तीन स्वर्ण पदक जीते। आयोजन सचिव देबीलाल बैरवा ने बताया कि सोमवार को हुई इवेंट में तैराक अदिति वर्मा और फिरदौस कायमखानी ने भीलवाड़ा के खाते मे 2 स्वर्ण पदक डाले।
सोमवार को आयोजित प्रतियोगिता में 100 मीटर बटर फ्लाई छात्र वर्ग में आकाशवीर जयपुर प्रथम, दीपेंद्र सिंह सीकर द्वितीय तथा लव्य यादव चित्तौड़गढ़ तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बटर फ्लाई छात्रा वर्ग मंे फिरदौस कायमखानी भीलवाड़ा प्रथम, ख्वाहिश रूपानी जयपुर द्वितीय तथा उर्मिला बिजारणिया तृतीय स्थान पर रही। 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक छात्र वर्ग में तनिष्क कस्वा जयपुर प्रथम, आर्यन दीपक जयपुर द्वितीय, अभिनव गुप्ता अजमेर तृतीय स्थान पर रहे। 50 मीटर बेस्ट स्ट्रोक छात्रा वर्ग में अदिति वर्मा भीलवाड़ा प्रथम, नव्या गुप्ता जयपुर द्वितीय तथा अदिति सतावन जयपुर तृतीय स्थान पर रही। 4 गुणा100 मीटर फ्री स्टाइल छात्र वर्ग मंे प्राजीत, जय दिव्य, नीलेश, राज मीणा जयपुर प्रथम, डवेन डिसिल्वा, डिऑन डिसिल्वा, विवेक, विक्की कोटा द्वितीय तथा श्रीराज, पी.जयदेव, रजत चौधरी शाश्वत नागौर तृतीय स्थान पर रहे।
4 गुणा100 मीटर फ्री स्टाइल छात्रा वर्ग में मौली सिंघल, चित्रांगी दशोरा, गौरवी सिंघवी, शर्मा उदयपुर प्रथम, आर्यंसी फौजदार, सूर्यांशी फौजदार उदयपुर द्वितीय, रियट, श्रृद्धा, पूर्वी मूंदड़ा, नव्या कोटा तृतीय स्थान पर रही। सोमवार शाम को आयोजित मेडल सेरेमनी में सीएमएचओ डॉ.मुश्ताक खान, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप गुर्जर, तैराकी संघ के जिला सचिव नरेश बूलिया, वॉलीबॉल कोच राजेंद्र सिंह धाभाई, बीईओ जगदीश जोशी सहित कई जनप्रतिनिधियों ने प्रतियोगियों को मेडल दिए।
शाहपुरा. राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के फाइनल में भाग लेते तैराक।