पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने मनाई कांटिया की पुण्यतिथि

कांग्रेस ने मनाई कांटिया की पुण्यतिथि

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहपुरा|वरिष्ठ कांग्रेसनेता स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मीदत्त कांटिया की पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में पूर्व विधायक महावीर जीनगर ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप गुर्जर की मौजूदगी में संगोष्ठी हुई। गुर्जर ने कहा कि कांटिया का 75 साल का राजनैतिक जीवन बेदाग रहा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जीनगर, नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मधु पौडरिंक, कांटिया के पौत्र अनुज कांटिया ने भी विचार रखे। कांग्रेस प्रवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि संगोष्ठी मे ब्लॉक उपाध्यक्ष हितेष शर्मा, महामंत्री अभिषेक त्रिपाठी, पार्षद रज्जब अली, नमन ओझा, सीआर महावीर मीणा, पूर्व पार्षद शंकरलाल खटीक, संदीप जीनगर, गोविंद सुगंधी, रविदत्त पौंडरिक, सद्दीक पठान, मनीष पाराशर, लाला खान, रामस्वरूप सेन, जान मोहम्मद, रामविलास बलाई, अनिल चौधरी, कैलाश गुर्जर, सूरतराम जाट, नफीस सलावट, पार्षद हमीद खान, सुभाष व्यास, राजवीर गुर्जर, रतन नायक, बाबूलाल, शंभू गाडरी समेत कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

शाहपुरा. स्वतंत्रतासेनानी कांटिया के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते पदाधिकारी।