- Hindi News
- फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खाते से 16 लाख 50 हजार हड़पे
फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक खाते से 16 लाख 50 हजार हड़पे
थानेमें एक महिला ने न्यायालय के कोर्ट इस्तगासे से तीन जनों के खिलाफ उसके बैंक खाते से 16 लाख 50 हजार रुपए हड़पने जमीन को बेचने का मामला दर्ज कराया।
एसआई हीरालाल ने बताया कि हातोज गांव के रुड़ा बाबा की ढाणी निवासी सुमन देवी प|ी झुंझार मल जाट ने न्यायालय में कोर्ट इस्तगासा दायर करते हुए बताया कि इसी गांव निवासी रामचन्द्र पुत्र रामकरण जाट ने उसके बैंक खाते से हातोज इलाहाबाद बैंक मैनेजर मुन्नीराम मीणा से मिलकर फर्जी हस्ताक्षर कर खाते से 16 लाख 50 हजार रुपए हस्तांतरण कर हड़प लिए। वहीं ग्राम किशोरपुरा निवासी यादराम जाट ने फर्जी हस्ताक्षर कर उसके कब्जे की जमीन दूसरे को बेचने का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ केस
शाहपुरा|सीनियरराजकीय बालिका विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य वीणा गुप्ता ने तत्कालीन वरिष्ठ लिपिक संजय शर्मा के खिलाफ थाने में फर्जी दस्तावेज तैयार कर गबन एवं धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है।