अरवड़ में सरपंच का किया नागरिक अभिनंदन
शाहपुरा.भाजपानगर अध्यक्ष पद पर पार्षद रमेश मारू के मनोनीत होने पर पार्षदों युवा कार्यकर्ताओं ने उनका माला पहना कर अभिनंदन किया। इस मौके पर पार्षद मारू ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान को गति देने के अलावा आगामी पालिका चुनाव के लिए अभी से कमर कस कर कार्यकर्ताओं को काम करना होगा। इस मौके पर पार्षद राजाराम पोरवाल, गोविंद सेन, राजू भाई, रामगोपाल नायक, जलदीप मौजूद थे।
अरवड़ में सरपंच को गुड़ से तोलते ग्रामीण।
भास्कर न्यूज | शाहपुरा.सांगरिया
अरवड़सरपंच पंकज कंवर राणावत का मंगलवार को गांव में नागरिक अभिनंदन किया गया। पंचायत भवन के पास आयोजित कार्यक्रम में पूर्व उप प्रधान गजराजसिंह राणावत की मौजूदगी में ग्रामीणों ने सरपंच को गुड़ से तोला। जय बजरंग अखाड़ा नवयुवक मंडल के तत्वावधान में आयोजित समारोह में महावीर माली, पदमचंद लोढ़ा, मांगूलाल, जगदीश कीर ने सरपंच का शॉल ओढ़ा कर तथा पूर्व उप प्रधान राणावत सरपंच पति लोकेंद्र सिंह का साफा बंधवा कर सम्मान किया। समारोह में सरपंच राणावत ने विश्वास दिलाया कि अरवड़ पंचायत में विकास होंगे।
पराजितप्रत्याशी का सम्मान
शाहपुरा.अरवड़में जय बजरंग अखाड़ा नवयुवक मंडल द्वारा पंचायत समिति सदस्य के लिए वार्ड 19 से पराजित प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह राणावत का साफा बंधवा कर सम्मान किया। ग्रामीणों ने कहा कि हार जीत तो होती रहती है, उनके प्रतिनिधि तो लोकेंद्र सिंह राणावत ही है। उल्लेखनीय है कि अरवड़ सरपंच पद पर लोकेंद्र सिंह राणावत की प|ी पंकज कंवर निर्वाचित हुई है।