- Hindi News
- ग्राम पंचायतों में सरपंचों ने संभाली कुर्सियां
ग्राम पंचायतों में सरपंचों ने संभाली कुर्सियां
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा
शाहपुरापंचायत समिति की नवसृजित चिमनपुरा ग्राम पंचायत में नवनियुक्त सरपंच दीपेंद्र कुमार बुनकर उपसरपंच किरण यादव ने पदभार ग्रहण कर लिया। ग्राम सचिव मंजू देवी गुर्जर ने दोनों को कार्यभार ग्रहण करवाया।
सरपंच दीपेंद्र कुमार ने बताया कि नवसृजित ग्राम पंचायत चिमनपुरा कार्यालय का संचालन करने के लिए वैकल्पिक तौर पर गांव के राजकीय चिकित्सालय के पुराने भवन की सफाई कराई गई है। चिमनपुरा ग्राम पंचायत का पहली सरपंच बनने का मौका मिलने पर स्वयं को काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। ग्रामीणों के सहयोग से ग्राम पंचायत क्षेत्र में विकास करवाया जाएगा। इस मौके पर सरदारमल यादव, प्रहलाद सिसोदिया, सुरेश जांगिड़, रोहिताश खातोदिया, सूरजमल, अर्जुन यादव, शिंभूदयाल यादव, नेमीचंद प्रजापत आदि मौजूद थे।
अमरसर| कस्बेके चौकी का बड़ स्थित आईटी सेंटर में निवर्तमान सरपंच गणपत हरितवाल ने मंगलवार को नवनिर्वाचित सरपंच ओम प्रकाश सैनी को कार्यभार सौंपा। सरपंच ओम प्रकाश सैनी ने ग्रामीणों को बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिलाया। मुरलीपुरा सरपंच श्रवणी देवी ने कार्यभार ग्रहण किया।
इस दौरान पंचायत के वार्डपंचों ने मिठाई वितरित कर खुशी जताई। सचिव बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि निवर्तमान सरपंच जगदीश दूण ने नवनिर्वाचित सरपंच श्रवणी देवी को कार्यभार संभलवाया। उपसरपंच सोहन लाल दूण, धानोता जीएसएस अध्यक्ष अमरचन्द मान, वार्डपंच शीशराम कलवानिया, चौथमल मान, गूलाराम, हनुमान सहाय आदि मौजूद थे।
रायसर| माथासूला ग्राम पंचायत में मंगलवार नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत की कोरम की प्रथम बैठक सरपंच मीना देवी मीना की अध्यक्षता में हुई
सरपंच मीना देवी ने पंचायत क्षेत्र के गांवों में वार्ड वार सफाई, विकास के प्रस्तावों सरकारी संस्थाओं की वार्ड पंचों ने जानकारी देने की बात कही। बैठक में उपसरपंच ग्यारसीदेवी सैनी, वार्ड पंच बिदामी देवी रैगर, आशा देवी मीना, शंकरलाल मीना, भागीरथ मीना, ममता देवी मीना, ग्यारसी देवी सैनी, रजनी देवी मीना, मुकेश कुमार शर्मा, भगवान सहाय कुम्हार, मूलसिंह राजावत पंचायत सचिव रामजीलाल मीणा आदि मौजूद थे।
विराटनगर| सोठानाग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच लालाराम शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं बरता जाएगा। कार्ययोजना तैयार कर विकास को अंजाम दिया जाएगा। वार्डपंच देशराज बंजारा ने बताया कि पांच साल से सरपंच की सीट को लेकर कोर्ट में चल रहे विवाद के चलते विकास कार्य अटके पड़े हुए थे। अब नया सरपंच बनने से विकास को गत मिल पाएगी।
सरपंचउपसरपंच का नागरिक अभिनंदन
प्रागपुरा | स्थानीयग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच उपसरपंच सहित अन्य कई जनप्रतिनिधियों का नागरिक अभिनंदन किया गया। कस्बे के सुभाष चौक पर सरपंच एलन स्वामी उपसरपंच महेश स्वामी ने सफाई अभियान का भी आगाज किया।
इस दौरान रामनिवास मीणा, जोधपुरा सरपंच प्रहलाद माठ, पंचायत समिति सदस्य मनीषा सैनी एवं अशोक सैनी का ग्रामीणों ने नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान ललित गोयल, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष राजेन्द्र पारीक, मा मली देवी, उपसरपंच कैलाश सैनी, वार्ड पंच रोहिताश्व सैनी, भाजपा नेता गिरधारी लाल मीणा, हरीश स्वामी, पप्पू स्वामी, गिरिराज शर्मा, राजेन्द्र स्वामी, विजय सिंह, घासी मीणा, बनवारी लाल स्वामी, गोपाल सोनी, कुलदीप शेखावत,बंशी मेहरा, हीरालाल जोशी,वार्डपंच मुमताज आदि मौजूद थे।
बागावासचौरासी | सूरपुरागांव में मंगलवार को बागावास चौरासी ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच भौंरीलाल कुम्हार का ग्रामीणों का अभिनंदन किया। सरपंच ने कहा कि गांव की समस्याओं को बिना भेदभाव के समाधान करवाया जाएगा। इस दौरान कई लोग मौजूद थे।
अमरसर| कस्बेके बस स्टैण्ड स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को पूर्व जिला पार्षद प्रभुदयाल सैनी की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित उपप्रधान, जिला पार्षद, पंचायत समिति सदस्यों का नागरिक अभिनंदन किया गया।
नवनिर्वाचित शाहपुरा उपप्रधान मामराज शर्मा ने कहा कि पंचायतीराज में युवा पीढी़ मातृ शक्ति अधिक संख्या में निर्वाचित होकर आई है। बुजुर्ग लोगों के मार्गदर्शन में युवा पीढी़ एकजुट होकर बिना किसी भेदभाव के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए काम करेगी। कार्यक्रम में भाजपा जिला मंत्री ईश्वर कुलदीप, जिला सदस्य भूरामल घोसल्या, पूर्व सरपंच हनुमान सैनी, कैलाश मोदी, श्रीराम गैस का, पूर्व पंसस टीएम वर्मा आदि ने भी विचार रखे। इस मौके पर नवनिर्वाचित उपप्रधान मामराज शर्मा, जिला पार्षद सुगना देवी, पंसस सुमन देवी, संतोष देवी, संतोष हरितवाल, रविशंकर मारवाल का नागरिक अभिनंदन किया गया। इसी प्रकार जनप्रतिनिधियों का हनूतपुरा के रैगर मोहल्ले में भी नागरिक अभिनंदन किया।