वािर्षकोत्सव पुरस्कार वितरण आज
शाहपुरा | बाबाभगवानदास राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चिमनपुरा में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार से शुरू होगा। छात्रसंघ अध्यक्ष हेमराज गुर्जर ने बताया कि कार्यक्रम में त्रिवेणीधाम के संत शिरोमणि नारायणदासजी महाराज के आशीर्वचन होंगे। मुख्य अतिथि शाहपुरा विधायक राव राजेंद्र सिंह होंगे। अध्यक्षता विराटनगर विधायक डॉ. फूलचंद भिंडा करेंगे।