पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बचाव के िलए लोगों को पिलाया काढ़ा

बचाव के िलए लोगों को पिलाया काढ़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू. आयुर्वेदविभाग के निर्देश पर स्वाइन फ्लू बचाव के लिए स्कूली बच्चों को आयुर्वेदिक औषधियुक्त काढ़ा पिलाते ब्लॉक आयुर्वेद अधिकारी।

अमरसर. परमानपुराके बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में काढ़ा पीते विद्यार्थी।

धौला. कस्बेके आयुर्वेद औषधालय में मंगलवार को स्वाइन फ्लू पर रोकथाम के िलए स्कूली बच्चों सहित ग्रामीणों को काढ़ा पिलाते वैद्य सरपंच मुकेश कुमार सैनी।

विराटनगर. अलावालीमें एक बालक को कृमिनाशी दवा पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते चेयरमैन एसडीएम।

कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

क्षेत्रके कई गांवों में मंगलवार को राजकीय आयुर्वेद औषधालयों की ओर से स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए काढ़ा बनाकर 2559 लोगों को पिलाया गया। इसके अलावा आयुर्वेद चिकित्सकों ने आयुर्वेद पद्धति से असाध्य रोगों के उपचार की भी जानकारी दी।

नाथावाला गांव के राजकीय आयुर्वेद औषधालय के वैद्य महेश कुमार शर्मा ने बताया कि गांव में संचालित स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों के 479 बच्चों को स्वाइन फ्लू रोधक काढ़ा पिलाया गया। उन्होंने बचाव के उपायों के साथ स्वच्छता रखने की बात बताई गई। इस दौरान सरपंच मंगलचंद शेरावत, मुरलीधर जांगिड़, लक्ष्मीनारायण जोशी, कम्पाउंडर सुल्तानराम यादव आदि मौजूद थे।

धौला|कस्बेके राजकीय आयुर्वेद औषधालय में मंगलवार को राज्य सरकार के स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए क्वाथ तैयार कर लोगों को पिलाया गया। वैद्य मूलशंकर नापित नवनिर्वाचित सरपंच मुकेश कुमार सैनी ने कार्यक्रम का प्रारम्भ किया। वैद्य मूलशंकर नापित ने बताया कि आयुर्वेद रीति से तैयार क्वाथ कई बीमारियों के लिए कारगर औषधि है स्वाइन फ्लू जैसे रोग के लिए गोजिव्यादि क्वाथ, धान्यपंचक क्वाथ, मन्थरहर ज्वर क्वाथ, महारास्नादि क्वाथ एवं कंटकारी वासा, हरिद्रा, कालीमिर्च, इलायचली, सौंठ या अदरक, गुड, तुलसी पत्र आदि डालकर 20-30 मिली तक तीन दिन लेने से रोग की रोकथाम हो सकती है कम्पाउण्डर कल्याण सहाय कुम्हार ने बताया कि सरकारी स्कूल के 400 छात्र-छात्राओं 222 ग्रामीणों को क्वाथ पिलाया गया। इस अवसर पर उपसरपंच निरंजन शर्मा, कैलाश चन्द योगी, बीएल टांक, मुकुट बिहारी अग्रवाल, सागरमल कुम्हार, गोपाल, हरिनारायण मीणा आदि मौजूद थे।

अमरसर|अमरसरवाटीक्षेत्र में आयुर्वेद औषद्यालयों में 1385 लोगों ने स्वाइन फ्लू मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए काढा़ पीया। परमानपुरा के राबाउप्रा विद्यालय में डा.शिवदयाल शर्मा के निर्देशन में बच्चों सहित स्टाफ ने काढा़ पीया। उपप्रधान मामाराज शर्मा ने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार ही इलाज कराने की अपील की। धानोता गांव के राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय में चिकित्सक पवन कुमार शर्मा के निर्देशन में 650 लोगों ने काढा़ पीया। जिला पार्षद टीना मीना, पंसस कविता सैणा, सरपंच श्रीराम घोसल्या, ग्राम विकास समिति सदस्य चौथमल अग्रवाल, लल्लूराम सैनी, शंकर सैनी, महबूब खान आदि ने लोगों से घर आम रास्तों में सफाई रखने की अपील की। इसी प्रकार नायन के आयुर्वेदिक औषधालय में डा.ज्ञानेन्द्र शर्मा, हनुतिया में डा.गजानन्द शर्मा, करीरी में डा.राजकुमार शर्मा, गोविन्दपुरा बासडी़ में डा.चन्द्रहास शर्मा, राडावास में डा.मेघना शर्मा ने मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए आयुर्वेदिक काढा़ पीने के महत्व की जानकारी दी।

चौमू|जिलेमें स्वाइन फ्लू से हो रही मौतें तथा मिल रहे स्वाइन फ्लू पॉजिटिवों के बाद आयुर्वेद विभाग स्वाइन फ्लू बचाव के लिए औषधि युक्त काढ़ा पिला रहा है। चौमू ब्लॉक स्तर पर औषधालयों की ओर से स्कूली बच्चों सहित अन्य को काढ़ा पिलाने का काम जोर-शोर से किया जा रहा है। ब्लॉक आयुर्वेदिक अधिकारी वैद्य विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि आयुर्वेद चिकित्सालयों में कार्यरत वैद्यों कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जो काढ़ा पिलाने का काम कर रही हैं। इसके अलावा संबंधित व्यक्ति को स्वाइन फ्लू से बचाव सावधानियां बता रहे हैं। अब तक करीब 12 सौ स्कूली बच्चों को काढ़ा पिलाया जा चुका है। इसके अलावा करीब 18 सौ 70 अन्य व्यक्तियों को भी काढ़ा पिलाया गया।

इटावाभोपजी |स्वाइन फ्लूबचाव के लिए ग्राम तिगरिया में आयुर्वेद विभाग के वैद्य शिवकुमार शर्मा कंपांउडर जगमोहन, कार्यवाहक प्रधानाध्यापक भगवान सहाय यादव ने कालू का बास के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में करीब 80, राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में 65 विद्यार्थियों को काढ़ा पिलाया।

सांभरलेक|पुरानेबस स्टैंड के पास यूनानी चिकित्सालय में लोगों को काढ़ा पिलाया गया। काढ़ा पीने के लिए लोगों की भारी संख्या में भीड़ यूनानी चिकित्सालय में पहुंची। काढ़ा पीने वालों की सवेरे से ही चिकित्सालय में भीड़ नजर आई, जो शाम तक जारी रही। चिकित्सा प्रभारी फारूख खान ने बताया कि पहले दिन 11 सौ 88 लोगों को काढ़ा पिलाया गया। बुधवार और गुरुवार को भी काढ़ा पिलाया जाएगा। शाम को काढ़ा खत्म होने के बाद भी लोग इसे पीने के लिए आते रहे, लेकिन उन्हें निराश लौटना पड़ा।