सरस्वती मूर्ति की प्रतिष्ठा
शाहपुरा| अमरपुरारोड लेविन इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को सरस्वती माता की मूर्ति की विधि विधान से प्रतिष्ठा कराई गई। निदेशक सुरेंद्र कुमार यादव, संतोष यादव ने बताया कि मूर्ति को नगर भ्रमण कराया गया। इसके बाद मंत्रोचार के साथ प्रतिष्ठा कराई गई। विद्यार्थियों ने भी पुष्प अर्पित किए। इस दौरान राहुल कुमार राव, शेखर, प्रमोद अग्रवाल, करणसिंह, विक्रम यादव, ज्ञानप्रकाश, कृष्णा,आरती, उर्मिला सहित कई लोग मौजूद थे।