पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शाहपुरा में 8 एवं विराटनगर में 9 स्थानों पर बनेगी सड़क

शाहपुरा में 8 एवं विराटनगर में 9 स्थानों पर बनेगी सड़क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

क्षेत्रीयविधायक राव राजेंद्र सिंह की अनुशंसा पर ग्रामीण गौरव पथ योजना के तहत राज्य सरकार ने विधानसभा क्षेत्र के 8 स्थानों पर सड़क बनाने के लिए 4 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। ग्रामीण क्षेत्र में सड़कें बनने से लोगों के लिए आवागमन की राह ओर सुगम हो जाएगी। प्रत्येक सड़क के लिए 50 लाख रुपए की राशि होगी तथा एक किलोमीटर लंबी सड़क बनाई जाएगी।

प्रवक्ता सुभाष जोशी ने बताया कि मनोहरपुर की इंद्रा कॉलोनी, राड़ावास में बिशनगढ़ सड़क से कुमावतों की ढाणी, खेजरोली में बालिका उमावि से खारिया का बास सुनारों वाली, देवन में देवन रोड़ से जाटावाली से माधो का बास लोबडावास तिराहे तक, निवाणा में तिगरिया रोड से ढाणी नली वाली वाया पटवारी की ढाणी, खोरी में शेरपुरा से रामतलाई तक, करीरी में मदन सिंह सरपंच के मकान से मालीराम यादव के मकान तक, नांगलकोजू में कंवरपुरा से ढेहरा वाली वाया सरस दूध डेयरी तक ग्रामीण गौरव पथ योजना के तहत सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

विराटनगरमें 4.50 करोड़ की स्वीकृति

विराटनगर| ग्रामीणगौरव पथ योजना से पंचायत समिति क्षेत्र की 9 ढाणियां ग्राम पंचायतों से जुडेंगी। इसके लिए विधायक डा.फूलचंद भिंडा के प्रयास से 4.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति जारी हुई। प्रत्येक गौरव पथ के लिए 50 लाख रुपए की राशि से 1 किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी। भवानीसिंह ने बताया कि ग्रामीण गौरव पथ योजना से पंचायत समिति क्षेत्र के जयपुर-दिल्ली एनएच-8 से जोगी मोहल्ला होकर भाबरू पंचायत तक, ढाणी सेढूसिह से ढाणी दूल्हेसिंह तक बड़नगर, जाजैकलां सीमा से कुम्हारों का मोहल्ला होता हुआ एनएच-8, परमा नंदजी सड़क से बागावास चौरासी तक, जसवंतपुरा पानी की टंकी से बाड़ीजोड़ी गांव तक, मुख्य सड़क बडोदिया तक, कं डेरों के चौक से मीणा, ब्राह्मण मोहल्ला से आमण माता तक दूदी आमलोदा, टोरडा सड़क से छींड तक पांछूडाला, हनुमान मंदिर सड़क से बाड़ीजोड़ी सड़क की ओर साईवाड़ तक को जोडा़ जाएगा।