पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सार्वजनिक सत्संग भवन की जमीन से अतिक्रमण हटाएं

सार्वजनिक सत्संग भवन की जमीन से अतिक्रमण हटाएं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा

शहरके डाक बंगला परिसर में शुक्रवार शाम क्षेत्रीय विधायक राव राजेंद्र सिंह ने जन सुनवाई कर लोगों की समस्याओं का संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

प्रवक्ता सुभाष जोशी आशीष माउरामका ने बताया कि क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों में चार करोड़ की लागत से सीमेंटेड सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। ग्राम करीरी सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष मालीराम यादव ने ढाणी तक सीसी सड़क बनवाने, ग्राम हनूतिया के लोगों ने देव नारायण मंदिर में पेयजल के लिए सिंगलफेज बोरिंग लगवाने, शाहपुरा निवासी सुशीला देवी बलाई ने उसके पुश्तैनी मकान से जबरन बेदखल करने की शिकायत की। विधायक ने एसडीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। लोगों ने पीपलोद के राउप्रावि में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्र को अन्यत्र स्थानांतरित करने, खोरी की टीबावाली ढाणी वासियों ने पेयजल के लिए सिंगलफेज बोरिंग करवाने, छापुड़ा निवासी हनुमान सहाय यादव ने सरस डेयरी संकलन केंद्र शुरु करवाने, पीपलोद नारायण के लोगों ने सार्वजनिक सत्संग भवन की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने, देवन की ढाणी चौसनी के लोगों ने सीसी सड़क बनवाने, खोजावाला के विक्रम सिंह मीणा ने रोजगार दिलवाने, पूर्व मंडल अध्यक्ष बंशीधर यादव ने परमा नंदजी मंदिर तक सड़क को चौड़ा करने, पूर्व उप प्रधान शंकरलाल यादव ने गो नाकासर में सीमेंटेड सड़क बनाने, मेघराज यादव ने चक मनोहरपुर के विकास के लिए राशि देने की मांग की।

विधायक ने समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करवाने का आश्वासन दिया। एसडीएम गोपाल सिंह, ईओ ममता नागर, सानिवि के एक्सईएन देवीलाल आर्य, एईएन होतीलाल यादव सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

जमवारामगढ़विधायक ने सुनी जनसमस्याएं

बूज/मानोता | जमवारामगढ़विधायक जगदीश नारायण मीणा ने शुक्रवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने शनिवार को जयपुर में होने वाले सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर प्रीतम शर्मा, रामकरण शर्मा, बद्रीनारायण मीणा, जगदीश, मनोता समदर्शी, सरपंच मानोता दीनदयाल मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।