सीढि़यों से गिरने पर महिला की मौत
भीलवाड़ा. बनेड़ाथाना क्षेत्र के मुशा गांव में शुक्रवार को सीढिय़ों से गिरी वृद्धा की देर रात एमजीएच में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखाया, जिसका शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार मुशा गांव की 70 वर्षीय वृद्धा घीसी प|ी हजारी गाडरी को गांव में ही सीढिय़ों से गिर गई। जिससे उसे गंभीर चोटें आई। परिजनों ने उसे शाहपुरा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे भीलवाड़ा रैफर किया था।