सरपंचों ने संभाला कार्यभार
बगरू| सांगानेरपंचायत समिति की विभिन्न पंचायतों में नवनिर्वाचित सरपंचों ने अपना कार्यभार संभाला। रामपुराऊंती ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच भवंर लाल डागर, अजयराजपुरा में नवनिर्वाचित सरपंच अनीता देवी तथा अवाणियां मेंे सरपंच मदन निठारवाल ने कार्य संभाला।
गोविंदगढ़|ग्रामपंचायत खेजरोली की नवनिवार्चित कार्यकारिणी ने निवर्तमान सरपंच चंपादेवी खटीक से चार्ज लिया और गांव के हित में कार्य करने की शपथ ली। इससे पहले पंचायत के सभा भवन में सरपंच मदन बाबाजी, उपसरपंच बाबूलाल शर्मा सदस्यों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। सरपंच मदन बाबाजी ने कहा गांव में सफाई, रोशनी, पानी विकास कार्यों के साथ ही आवारा घूम रही गायों के लिए चारे पानी की व्यवस्था हमारा लक्ष्य रहेगा। सरपंच ने बताया कि उनका लक्ष्य गांव की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान दिलाने का रहेगा। उपसरंपच बाबूलाल शर्मा ने भी विचार रखे।
सरपंचबनने से पहले ही चला दिया था सफाई अभियान : खेजरोलीके सरपंच बने मदन बाबाजी ने गांव में सफाई को प्रथम लक्ष्य रखते हुए सरपंच चुनाव से पहले ही स्वयं के खर्चे से गांव की नालियों की सफाई करवाई थी और पूरे गांव में सफाई अभियान चलाया था। इसके साथ ही मुख्य बाजार में एक दुकान को तोड़कर गांव वालों के लिए रास्ते की चौड़ाई बढ़वाई थी। मदन बाबाजी ने सरपंच चुनावों से पहले जब खेजरोली सहित सात ग्राम पंचायतों को परिसीमन के तहत शाहपुरा पंचायत समिति में शामिल किया जा रहा था। उस समय सत्य की जय का नारा दिया था, जो सरपंच चुनाव में चलता रहा और ग्रामीणों ने 11 सौ वोटों से सरपंच पद पर विजयी किया था। महेंद्र सिंह, प्रकाश बराला, बजरंगलाल खटीक, विनोद यादव, मोहनलाल आदि मौजूद थे।
माधोराजपुरा|ग्रामपंचायत चांदमा के नवनिर्वाचित सरपंच बद्री सैनी ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। उपसरपंच विशाल सिंह सहित सभी वार्ड मेंबर भी मौजूद थे। सरपंच ने कहा कि विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। सरपंच ने सभी का आभार जताया। सरपंच ने पंचायत परिसर में पौधरोपण भी किया। पूर्व सरपंच भोली देवी ने पदभार संभलाया।
गोविंदगढ़| खेजरोलीग्राम पंचायत में सरपंच ने पूजा करवाकर कार्यभार संभाला।