- Hindi News
- अमरसरवाटी क्षेत्र के राजनेता प्रधान पद की हैट्रिक से चूके
अमरसरवाटी क्षेत्र के राजनेता प्रधान पद की हैट्रिक से चूके
अमरसर | अमरसरवाटीक्षेत्र से शाहपुरा पंचायत समिति में प्रधान पद की हैट्रिक बनने से रह गई। इस क्षेत्र ने लगातार दो बार शाहपुरा प्रधान दिया है। जानकारी के अनुसार शाहपुरा पंचायत समिति में पिछली बार राड़ावास से उर्मिला शर्मा तथा इससे पहले भाजपा से मंजू सैनी प्रधान रही थी। इस बार इस क्षेत्र से प्रधान नहीं बनने से हैट्रिक बनने से रह गई। इस बार वार्ड 6 से निर्दलीय प्रत्याशी मामराज शर्मा को भाजपा से उपप्रधान बने है। इससे अमरसरवाटी क्षेत्र को उप प्रधानी से ही संतोष करना पड़ा।
जमवारामगढ़के उपप्रधान ने लगाई ताला दरगाह में हाजिरी
धौला | तालाके बाबा बुरहानुद्दीन की दरगाह शरीफ में सोमवार को नवनिर्वाचित जमवारामगढ़ उपप्रधान रामफूल गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधियों ने बाबा की मजार पर अकीदत के पुष्प चादर चढा़ई। इस दौरान पंस के वार्ड 3 से शहनाज बेगम, वार्ड 28 से रामकल्याण गुर्जर बहलोड़ आदि का दरगाह शरीफ के खादिमान, पूर्व सरपंच अमीन नाई, कैलाश मीणा, वार्ड पंचों ने स्वागत किया। उपप्रधान रामफूल गुर्जर ने ताला सहित आसपास के गांवों में विकास में सहयोग का आश्वासन दिया।