- Hindi News
- चाय पानी के खर्चे में लड़ा जिप सदस्य का चुनाव
चाय-पानी के खर्चे में लड़ा जिप सदस्य का चुनाव
आपयकीन करें या नहीं लेकिन यह सच है कि पीरचंद सिंघवी ने जिला प्रमुख का चुनाव मात्र पांच हजार 644 रुपए खर्च कर जीत लिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल डांगी ने भी 14 हजार 800 रुपए चुनाव खर्च बताया है।
इस खर्च में चुनाव प्रचार, कार्यकर्ताओं पर खर्च की गई राशि के साथ वाहनों के उपयोग की राशि भी शामिल है। यह जानकारी इन प्रत्याशियों की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किए गए विवरण से मिली है। इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए 80 हजार रुपए अधिकतम खर्च की सीमा तय की थी। जिन प्रत्याशियों ने जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ा उसमें सबसे ज्यादा 23 हजार 400 रुपए वार्ड नंबर तीन से निर्दलीय चुनाव जीते प्रद्युम्नसिंह ने खर्च किए हैं। सबसे कम वार्ड नंबर दस से चुनाव लड़ने वाले मोहम्मद शाहिद ने 1932 रुपए चुनाव में खर्च किए हैं।
मतगणना के बाद सभी प्रत्याशियों से चुनाव खर्च की जानकारी ली जा रही है। इसमें पंचायत समिति सदस्य को 40 हजार रुपए तथा सरपंच चुनाव में 20 हजार रुपए तक खर्च करने की छूट थी। आश्चर्य की बात है कि किसी भी जिला परिषद सदस्य के उम्मीदवार ने 80 हजार रुपए खर्च नहीं किए।
दिलीप गुर्जर की प|ियों ने लड़ा 4800 रुपए में चुनाव
शाहपुराक्षेत्र के कांग्रेस नेता दिलीप गुर्जर की दोनों प|ियां डिंपल अभिलाषा गुर्जर ने 4800 रुपए में चुनाव लड़ा। दोनों ने 2400-2400 रुपए का हिसाब पेश किया है। इन्होंने जिला परिषद से वार्ड 27 28 से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वार्ड नंबर पांच से चुनाव लड़ने वाली बिंदू बुलीवाल ने भी जिला प्रमुख पीरचंद सिंघवी के बराबर ही पांच हजार 644 रुपए खर्च किए है। वार्ड नंबर 16 के महेंद्र वर्मा ने पांच हजार, वार्ड नंबर 17 के रतन खटीक ने 8 हजार 250, वार्ड नंबर एक से चुनाव लड़ने वाले ईश्वर गुर्जर ने 15 हजार पांच सौ रुपए खर्च किए। वार्ड छह से मांडल के पूर्व प्रधान गोपाल सारस्वत ने आठ हजार 500 तथा इसी वार्ड से रामेश्वर जाट ने छह हजार रुपए खर्च किए। वार्ड दो से दीपशिखा चुंडावत ने 4800, वार्ड दस से रूपलाल जाट ने 5985, वार्ड 11 से चावंडसिंह ने 9286, वार्ड 34 से सुमित्रा शर्मा ने 11560, वार्ड 37 से शंकरलाल ने 15 हजार, वार्ड दो से गेहरी ने पांच हजार 700, वार्ड तीन से बलवीरसिंह ने पांच हजार रुपए खर्च किए है।