पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली ग्रिड से कॉपर प्लेटें चोरी

बिजली ग्रिड से कॉपर प्लेटें चोरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजलीग्रिड से चोर ओपीसी सर्किट ब्रेकर से कॉपर की प्लेटें चुरा ले गए। सूचना पर सोमवार को फूलिया कलां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ग्रिड चालू होने के बाद यह दूसरी वारदात है।

सांगरिया स्थित 33 केवी बिजली ग्रिड स्टेशन पर बीती रात चोरों ने धावा बोला। अजमेर विद्युत वितरण निगम फूलिया कलां जेईएन अंकित खंडेलवाल ने बताया कि बिजली ग्रिड में चोर घुसे। ओसीपी सर्किट ब्रेकर खोलकर कॉपर प्लेटें चुरा ली। शेष उपकरण तोड़कर बिखेर दिए। सोमवार सुबह फूलिया कलां पुलिस को दी गई।

^सिविल विभाग के ठेकेदार से कमरे एवं चारदीवारी का काम पूरा करने की बात की जा रही है। जल्द ही काम पूरा कर लिया जाएगा। बीआरमालव, सहायक अभियंता, बिजली निगम शाहपुरा

अधूरा काम फिर भी शुरू कर दिया ग्रिड

बिजलीग्रिड का काम शुरू किया गया। चार साल में भी काम पूरा नहीं हो पाया। ग्रामीणों ने जल्द निर्माण पूरा कर ग्रिड चालू करने की कई बार मांग की। बिजली निगम ने काम तो पूरा नहीं किया लेकिन इसे नवंबर में चालू कर दिया। यहां चारदीवारी बनी है और ही कमरों का निर्माण हो पाया है। काम अधूरा होने चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं परिसर में मवेशियों का जमघट लगा रहता है।

चौकीदारकक्ष भी अधूरा मंदिर में बनाया ठिकाना

ग्रिडपर चौकीदार के लिए कमरा बनाया जा रहा है। इसका निर्माण भी लंबे समय से पूरा नहीं हो पाया है। कमरा नहीं बनने से लाइनमैन चौकीदार रात में यहां नहीं रुकते हैं। इससे यहां रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। चारदीवारी नहीं होने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। पंचायत समिति सदस्य हेमराज तेली ने बताया कि भवन अधूरा होने से चौकीदार पास मंदिर में रुकता है।