पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरपंचों ने पदभार ग्रहण किया

सरपंचों ने पदभार ग्रहण किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायतसमिति क्षेत्र में सरपंचों ने कार्यभाल संभालना शुरू कर दिया है। कई जगह सरपंच ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस के रूप में पदभार ग्रहण करने पहुंचे। फूलिया खुर्द में सोमवार को सरपंच उषा शर्मा ने कार्यभार संभाला। ग्रामीणों ने सरपंच वार्ड पंचों का स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सरपंच पति हनुमान शर्मा ने कहा कि पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों में कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर अशोक शर्मा, राजकुमार बैरवा, महावीर सेन, सचिव श्यामलाल खटीक आदि मौजूद थे।

शाहपुरा राजपरिवार की सदस्य शीला कंवर बाइसा ने कहा है कि पंचायतों में नारी शक्ति बेहतर काम करेंगी। वे सोमवार को कादीसहना सरपंच जनक कंवर राणावत के कार्यभार संभालने के मौके पर संबोधित कर रही थीं। समारोह में जीएसएस अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह राणावत, सचिव नाहर सिंह, चंद्रप्रकाश आदि मौजूद थे।

ग्रेवल डलवाने का आश्वासन दिया

शाहपुरा| ईटडियासरपंच पार्वती देवी माली ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर प्रधान गोपाल गुर्जर ने बावड़ी-बागथला मार्ग पर ग्रेवल डलवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उप सरपंच ऐरीलाल दरोगा, सचिव सूरज करण लढ़ा, भैरूलाल सहित कई जने उपस्थित थे। ग्रामीणों ने प्रधान, सरपंच, उप सरपंच वार्ड पंचों का स्वागत किया।

जुलूसके रूप में पहुंचीं सरपंच

सिंगोलीचारभुजा| नवनिर्वाचित सरपंच विमला देवी पाराशर ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले सरपंच समर्थकों ने बैंडबाजों के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में सरपंच पाराशर मांडलगढ़ पंचायत समिति प्रधान घनश्याम कंवर भी मौजूद थीं। ग्रामीणों ने जगह-जगह दोनों का स्वागत किया। इस मौके पर नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन राजकुमार आंचलिया, जिला परिषद सदस्य शक्ति सिंह हाड़ा, महेंद्र कुमार वर्मा, उप सरपंच जगपाल सिंह पूरावत, शंकर सिंह पूरावत, पंचायत समिति सदस्य नारायण गुर्जर, मंडल मंत्री मूलचंद रायका, इकाई अध्यक्ष राजकुमार पाराशर आदि मौजूद थे।

सरपंच का शॉल ओढ़ाकर स्वागत

शाहपुरा|दौलतपुरासरपंच सुमित्रा मीणा ने कार्यभार संभाला। पंचायत समिति सचिव विनोद सोनी ने सरपंच का शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया। इस मौके पर उपसरपंच सुवालाल प्रजापत, समाजसेवी रामलाल मीणा, मिश्रीलाल वैष्णव, राजकुमार बैरवा, नानूराम जाट, गोपाल कुमावत, हलका पटवारी रायमल रैबारी वार्ड पंच मौजूद थे।

सिंगोली चारभुजा. पंचायत में पदभार ग्रहण करतीं सरपंच विमला देवी पाराशर।

शाहपुरा. दौलतपुरा ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीणों के साथ सरपंच वार्ड पंच।