- Hindi News
- िजप में 47 हजार वोटों ने भाजपा का बनवाया बोर्ड
िजप में 47 हजार वोटों ने भाजपा का बनवाया बोर्ड
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा
हालही जयपुर जिले में हुए पंचायतराज के चुनावों में जयपुर ग्रामीण में जिले की 15 पंचायत समितियों के 51 जिला परिषद क्षेत्र में भाजपा ने कांग्रेस से कुल 47420 मत अधिक प्राप्त कर बढ़त बनाई। वहीं 2 निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी जीत हासिल कर कांग्रेस भाजपा के प्रत्याशियों को शिकस्त दी। जिले की 51 जिला परिषद क्षेत्र में भाजपा की 27 सीटें, कांग्रेस की 22 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते। भाजपा के 27 प्रत्याशियों को कुल 5 लाख 78 हजार 953 मत मिले, वहीं कांग्रेस के 22 प्रत्याशियों को 5 लाख 31 हजार 533 मत मिले। वहीं दो निर्दलीय प्रत्याशियों को 19 हजार 324 मत प्राप्त किए।
पांचसीटों पर रहा 100 मतों से भी कम का अंतर
जिलापरिषद की 5 सीटों पर विजयी प्रत्याशी एवं प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी में 100 मतों तक का ही अंतर रहने से वहां कड़ा संघर्ष रहा है। इनमें में वार्ड 42 में कांग्रेस की टीना देवी मीणा ने भाजपा की राधा देवी को 32 मतों से हराया, वार्ड 12 में कांग्रेस के श्रीराम ने भाजपा के दिलीप कुमार कुमावत काे 58 मतों से हराया, 5 से भाजपा के सुखराम ने कांग्रेस के रामपाल तिंगल को 69 मताें से हराया, 17 से कांग्रेस के केदार ने भाजपा के रविंद्र सिंह को 88 मतों से हराया वहीं वार्ड 34 से भाजपा की माया भारद्वाज ने कांग्रेस की संतोष को 93 मतों से पराजित किया किया।
सर्वाधिकमतों का अंतर : वार्ड51 में भाजपा के मूलचंद मीना ने कांग्रेस के प्रेमवीर को 6864 मतों से हराया। यह जिले की 51 सीटों पर जीत का सर्वाधिक अंतर है।
पुरुषोंकी जीत में भी भाजपा एक मत से आगे : 51सीटों में से कुल 26 सीटें पुरुषाें के लिए आरक्षित थी। इनमें 13 पर भाजपा, 12 पर कांग्रेस 1 सीट पर निर्दलीय पुरुष प्रत्याशी ने जीत हासिल की।
एक-एकमहिला पुरुष निर्विरोध निर्वाचित : वार्ड28 से माेहनलाल एवं वार्ड 21 से उर्मिला शर्मा निर्दलीय के रूप में चुनाव जीतकर चुनावी खर्चे से बच गए।
एकएक महिला पुरुष ने निर्दलीय के रूप में हथियाई सीट : वार्डएक से निर्दलीय प्रत्याशी हनुमान सहाय ने भाजपा के जितेंद्र सिंह को 851 मताे से एवं वार्ड 47 से निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पा ने भाजपा की अंजू मीणा को 2497 मतों से पराजित किया।
भाजपासे कांग्रेस रही आगे
विराटनगर| हालमें हुए पंचायतीराज चुनावों में विराटनगर पंस में बहुमत के साथ कांग्रेस का बोर्ड बन गया। कांग्रेस ने भाजपा से 4647 मतों से आगे रहकर 17 सीटें जीती। वही भाजपा 7 सीटों पर सिमट कर रह गई। विराटनगर पंचायत समिति के 25 वार्डों के लिए चुनाव हुआ। इसमें भाजपा काे 24654, कांग्रेस को 29301, निर्दलीयों काे 5014 मत मिले। 93 मतदाताअाें ने नोटा पर बटन दबाया। परिणामों में कांग्रेस को 17, भाजपा को 7 एवं 1 सीट निर्दलीय को मिली। कांग्रेस ने भाजपा से 4647 मत अधिक प्राप्त कर बाेर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।
कैरलीवार्ड में रहा हजार से अधिक मतों का अंतर : वार्ड2 कैरली में कांग्रेस प्रत्याशी सुमनदेवी सैनी 1003 मतों के अंतर से जीती। सबसे कम मतों का अंतर वार्ड 25 बागावास अहिरान में भी कांग्रेस प्रत्याशी सजना यादव मात्र 10 मतों से जीत पाई।
महजभाजपा के तीन प्रत्याशी रख पाए 100 से ज्यादा का अंतर : चुनावमें भाजपा के वार्ड 8 के बाबूलाल, वार्ड 3 की बबली देवी एवं वार्ड 5 के कैलाश शर्मा ही अपनी जीत का अंतर 100 से अधिक रख पाए, जबकि वार्ड 4 से विजयी खामोशी देवी 67, वार्ड 7 के हरिप्रसाद 17, वार्ड 13 के सुरेश 12 एवं वार्ड 20 की आशा गुर्जर 46 मतों से ही जीत हासिल कर पाई।
कांग्रेसके 13 प्रत्याशी जीते 100 से अधिक मतों से : भाजपाके जहां 3 प्रत्याशी अपनी जीत का अंतर सौ मतों से अधिक रख पाए हैं। वहीं कांग्रेस के सुमन देवी, सुरेश गुर्जर, निशा, गुलाब बसवाल, ममता गुर्जर, शिंभूदयाल रैगर, महेंद्र गुर्जर, कृष्णा, मुकेश सैनी, सुमित्रा, श्रवणलाल गुर्जर, कैलाशचंद मीणा एवं सुभाषचंद भी सौ से अधिक मतों से जीत का अंतर रख पाए हैं।
जालसू | ग्रामपंचायत राधाकिशनपुरा में जहां पति जयराज लोहमरोड सरपंच बने, वहीं उनकी प|ी बदाम देवी वर्मा भी जालसूृ पंचायत समिति की निर्विरोध प्रधान चुनी गईं। ऐसे में अब एक साथ दोनों का राजनीति में आने और पदासीन होने की इन दिनों लोगों में चर्चा है। जयराज ने बताया कि उनका संयुक्त परिवार है। उनके पिता बाबूलाल खेती करते हैं। माता मनभरी देवी गृहिणी हैं। इससे पूर्व प|ी गृहिणी थी। अब उसके पास प्रधान की जिम्मेदारी गई है। वे भी सरपंच पद पर लगन से काम करने का प्रयास करेंगे। ग्राम पंचायत राधाकिशनपुरा में यातायात के साधनों का अभाव है। इसलिए सबसे पहले वे इसकी व्यवस्था कराने में जुटेंगे। इसके अलावा किसानों के हितार्थ गोशाला का निर्माण भी करवाने का प्रयास करेंगे। जयराज एमए बीएड हैं, तो उनकी प|ी बदाम देवी भी बीए पास हैं। बदाम देवी वर्मा ने बताया कि जालसू में पंचायत समिति नवसृजित है। इसलिए इसका विकास होना शेष है। पहला काम जालसू में कॉलेज खुलवाना, उपतहसील को तहसील का दर्जा दिलवाना रहेगा।