कार्यकर्ताओं ने बांटे लड्डू
शाहपुरा| कस्बेमें मंगलवार को आप कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर खुशी में पटाखे छोड़े और लड्डू बांटकर लोगों का मुंह मीठा कराया। आप कार्यकर्ता सूरजभान जीतरवाल, रामनिवास सैनी, दामोदर प्रसाद शर्मा, भोजराज भांभू, पूरणमल रुंड ला आदि ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी की जीत हुई है। कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चलाई गई 49 दिन की सरकार के कामकाज को देखकर जनता ने फिर से विश्वास जताकर 70 में से 67 सीटें आप की झोली में डाली है, जो देश के इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल को बधाई भेजी है।
शाहपुरा