- Hindi News
- बालिका स्कूल के वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
बालिका स्कूल के वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस
कार्यालय संवाददाता | शाहपुरा
सीनियरराजकीय बालिका विद्यालय की कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने तत्कालीन वरिष्ठ लिपिक के खिलाफ थाने में फर्जी दस्तावेज तैयार कर गबन एवं धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है।
एएसआई ओमसिंह ने बताया कि कार्यवाहक प्रधानाचार्य वीणा गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि इस विद्यालय में संजय शर्मा के पास अगस्त 2008 से कैश का चार्ज रहा है। 30 अप्रैल 2014 को झोटवाड़ा के राउमावि में तबादला होने पर कार्यमुक्त कर दिया गया जो 15 नवंबर 2014 तक लगातार कैश का चार्ज देने विद्यालय रहे है। इस दौरान 6 फरवरी 2015 को बिल संख्या 80 से 18,10,783 फर्जी दस्तावेज से बिल बनाकर उपकोष कार्यालय में भेज दिया। उपकोष में मिलान करने पर फर्जी पाए गए।
इससे पूर्व भी लिपिक ने कस्बे के एसबीबीजे बैंक 10230 तथा 23444 रुपए के स्थान पर 1,10,230 एवं 1,23,444 रुपए निकाले। इसी प्रकार सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में छात्र कोष खाते में 6,29,102 रुपए थे, लेकिन 31 मार्च 2014 को बैंक स्टेटमेंट में 18 हजार रुपए ही शेष थे। नवंबर 2014 को उन्होंने 6,10,000 रुपए जमा करा दिया, लेकिन कार्रवाई की बात कहने पर 18 प्रतिशत के ब्याज भी जमा करा दिया।