पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भामाशाह नामांकन शिविर में मशीनें बढ़ाने की मांग

भामाशाह नामांकन शिविर में मशीनें बढ़ाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मैड़ ग्रामपंचायत भामोद में मंगलवार को सरपंच कैलाश मीणा की अध्यक्षता में भामाशाह नामांकन शिविर का आयोजन हुआ। इसमें मात्र दो आधार मशीन होने से 95 आधार कार्ड ही जारी होने को लेकर लोगों ने शिविर में मशीनों की संख्या बढा़ने की मांग की।

विराटनगर विकास अधिकारी प्रीति चौधरी ने बताया कि शिविर में 158 नामांकन, 95 लोगों के आधार कार्ड तैयार किए गए। पूर्व पंचायत समिति सदस्य राधेश्याम यादव, मामराज शर्मा, धोलाराम चौहान ने बताया कि पहले दिन शिविर में आधार कार्ड के लिए दो मशीन होने से लोगों की लाइन लगी रही।

पंचायतकी बैठक आज

ग्रामपंचायत मुख्यालय पर बुधवार को सरपंच सन्तोष मोदी की अध्यक्षता में नवनिर्वाचित कोरम की बैठक होगी। यह जानकारी विश्वंभरदयाल ने दी।

शाहपुरा| खोरीग्राम पंचायत मुख्यालय पर बुधवार से सरपंच रेखा कुमावत की अध्यक्षता में तीन दिवसीय भामाशाह नामांकन योजना शिविर होगा।





यह जानकारी उपसरपंच गंगाराम कुमावत ने दी।