पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कृत वांग्मय परीक्षा वरिष्ठ वर्ग का परिणाम घोषित

संस्कृत वांग्मय परीक्षा वरिष्ठ वर्ग का परिणाम घोषित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा | निंबार्कवैदिक संस्कृत समिति द्वारा राज्य स्तरीय संस्कृत वांग्मय परीक्षा वरिष्ठ वर्ग के परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। समिति के प्रांतीय संयोजक डॉ. केजी जांगिड़ एवं प्रवक्ता पंडित अशोक व्यास ने बताया कि अजमेर संभाग में जिले के रामस्नेही संस्कृत विद्यालय शाहपुरा के छात्र प्रवीण खटीक ने पहला, जय भारती प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय जहाजपुर की अंजली सेन तथा राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय हमीरगढ़ की सोनिया गुर्जर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरीयता प्राप्त छात्रों को 28 फरवरी को राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा।