पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव से पहले बनेंगे 88 गौरव पथ

पंचायत चुनाव से पहले बनेंगे 88 गौरव पथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भीलवाड़ा। राज्य सरकार की ग्रामीण गौरव पथ योजना के पहले चरण में जिले में 88 गौरव पथ बनाए जाएंगे। गौरव पथ की सभी सड़कें सीसी होंगी और पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाई जाएंगी। सभी गौरव पथ पर 47 करोड़ 14 लाख 40 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। सभी के लिए टेंडर हो गए हैं।
स्वीकृति के लिए इन्हें चीफ इंजीनियर को भेजे गए हैं। आचार संहिता से पहले गौरव पथ का काम शुरू कराने के लिए पीडब्ल्यूडी अधिकारी जोर-शोर से लगे हुए हैं। उनके मुताबिक अगले सप्ताह तक इनकी स्वीकृति हो जाएगी और आचार संहिता लगने से पहले ही इनके काम शुरू कर दिए जाएंगे। सभी सड़कों की निशानदेही का काम पूरा हो चुका है।
प्रत्येक गौरव पथ की चौड़ाई 3.75-3.75 मीटर होगी। गौरव पथ के दोनों ओर पटरी और नाली भी बनाई जाएगी लेकिन यह काम पीडब्ल्यूडी के बजट से होकर नरेगा मद से होगा।

चुनाव के कारण मुख्य गौरव पथ योजना बंद : ग्रामीण गौरव पथ योजना से पहले राज्य सरकार ने गौरव पथ योजना तैयार की थी। इसमें हर पंचायत समिति मुख्यालय से उस पंचायत समिति के सबसे ज्यादा आबादी वाले गांव के बीच गौरव पथ बनाया जाना था। पीडब्ल्यूडी ने सभी पंचायत समितियों के अनुसार प्रस्ताव तय कर मुख्यालय भेजे लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। इस बीच राज्य सरकार ने ग्रामीण गौरव पथ योजना शुरू कर दी। जानकारों का कहना है कि पंचायतीराज चुनाव से पहले गांवों में बड़े पैमाने पर काम कराने के लिए सरकार ने मुख्य गौरव पथ योजना की जगह ग्रामीण गौरव पथ योजना शुरू कर दी। मुख्य गौरव पथ योजना में हर पंचायत समिति में एक सड़क बनती जबकि अब पहले चरण में ही 88 सड़कें बनेंगी।

मजबूती के लिए सीसी : पेवर सड़ कें अधिकांशतया: कुछ समय में टूट जाने की शिकायतें रहती हैं। इसलिए इस बार राज्य सरकार ने सभी गौरव पथ सीमेंटेड बनाने का निर्णय लिया है।

आधा से एक किमी : गौरवपथ की लंबाई आधा किलोमीटर और अधिकतम लंबाई एक किलोमीटर है। एक गौरव पथ बनाने पर न्यूनतम 33.20 लाख रुपए और अधिकतम 66.40 लाख रुपए खर्च होंगे।

जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में बनेंगे : गौरवपथ बनाने के लिए तय की गई सड़कों को पहले पीडब्ल्यूडी ने फाइनल किया था, लेकिन बाद में विधायकों से भी प्रस्ताव मांगे। इसी आधार पर जिले में गौरव पथ तय किए गए हैं। पहले चरण में जिले की एक तिहाई ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।

विधायकों ने तय किए सड़कों के नाम
विधानसभा वार गौरवपथ
14 शाहपुरा में
14 जहाजपुर में
15 मांडलगढ़ में
16 मांडल में
14 सहाड़ा में
15 आसींद में
टेंडर किए : '' 88गौरव पथ के टेंडर कर दिए हैं। स्वीकृति के लिए चीफ इंजीनियर को भेजे हैं। सोमवार तक स्वीकृति जारी हो जाएगी। इसके बाद काम शुरू कर देंगे। हमारा प्रयास है कि पंचायत चुनाव आचार संहिता लगने से पहले सभी गौरव पथ का काम शुरू हो जाए।'' पीके अरोड़ा, एसई,पीडब्ल्यूडी
योजना|47.14 करोड़ रुपए होंगे खर्च, सभी गौरव पथ होंगे सीसी।
(प्रतीकात्मक फोटो)