जल्द निपटाओ पेंडिंग मामले
{ एसपी ने दिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश
भास्करन्यूज | भीलवाड़ा
विभिन्नथानों में दर्ज पेंडिंग मामले जल्द निबटाने को लेकर शुक्रवार को एसपी हेमंत शर्मा ने जिलेभर के पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में अधिकारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के पेंडिंग मामले जल्द निबटा कर उन्हें पांच प्रतिशत लाने की बात कही।
सहायक पुलिस अधीक्षक सीओ सिटी आनंद शर्मा के अनुसार पेंडिंग मामलों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार सुबह जिले के एएसपी डीएसपी के साथ मीटिंग कर पेंडिंग मामलों का जल्द निस्तारण करने के लिए कहा।
वर्तमान में जिले में 15 शहर में 19 फीसदी पेंडेंसी हैं, जिसे घटाकर पांच प्रतिशत तक लाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पेंडिंग मामले जल्द निबटाने के साथ ही जांच की गुणवत्ता भी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। सीओ सिटी ने बताया कि शहरी थानों प्रतापनगर में 24, कोतवाली में 20 भीमगंज थाने में 8 मामले पेंडिंग हैं, जिनके जल्द निस्तारण के प्रयास किए जा रहे है। मीटिंग में एएसपी मुख्यालय ज्योतिस्वरूप शर्मा, सहाड़ा सरिता सिंह, शाहपुरा हर्ष र|ू सहित जिलेभर के डीएसपी उपस्थित थे।