पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारायणदासजी का अमृत जन्मोत्सव मनाया

नारायणदासजी का अमृत जन्मोत्सव मनाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोचरोदा में चन्द्र प्रभु का कलशाभिषेक आज

फुलेरा|दिगंबरजैन समाज की ओर से ग्राम काचरोदा में मंगलवार को भगवान चन्द्रप्रभु का कलशाभिषेक कार्यक्रम होगा। यह जानकारी महामंत्री सुबोध छाबड़ा ने दी।

शाहपुरा. नारायणदासमहाराज के जन्म महोत्सव पर सोमवार को उमड़े लोग श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते गुरु महाराज।

कार्यालय संवाददाता| शाहपुरा

त्रिवेणीधाममें सोमवार को गुरु महाराज बाबा भगवानदास महाराज उनके शिष्य संत शिरोमणि नारायणदासजी महाराज का अमृत जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर नारायणदासजी महाराज को बधाई देने वाले श्रद्धालुओं का दिनभर तांता लगा रहा। एक ही तिथि को गुरु महाराज बाबा भगवानदासजी एवं उनके शिष्य संत शिरोमणि नारायणदासजी महाराज का जन्मोत्सव था।

सुबह बाबा भगवानदासजी की प्रतिमा का पंचामृत से अभिषेक कर श्रृंगार किया गया। विशेष आयोजन रामलीला भवन में किया गया। श्रद्धालुओं ने नारायणदासजी महाराज से आशीर्वाद लिया। भजन गायकों ने गुरु देव दया करके मुझको अपना लेना सहित कई भजनों के माध्यम से बधाई गीत प्रस्तुत किए। श्रद्धालुओं में महाराज श्री की पूजा करने के तांता लगा रहा। भक्तों द्वारा बधाई स्वरूप, मिठाइयां, खिलौने आदि वस्तुएं लुटाई गई। त्रिवेणीधाम में कई धार्मिक हुए। जन्मोत्सव पर भंडारे में हजारों लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की।