पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपतहसील शुरू नहीं, अमरसर में प्रदर्शन

उपतहसील शुरू नहीं, अमरसर में प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पानी का रास्ता खोला, अनशन समाप्त

बस्सी|सांभरियाहनुमान मन्दिर के पानी की निकासी का मार्ग खोले जाने के साथ ही पुजारी के चार दिन से किया जा रहा आमरण अनशन समाप्त हो गया। सोमवार को पहुंचे एसडीएम एवं बीडीओ की मौजूदगी में भूमि की पैमाइश कराई गई। इसके बाद पानी की निकासी के रास्ते को खुलवाया गया। ग्रामीणों के अनुसार सांभरिया बस स्टैंड पर हनुमान मन्दिर के पानी की निकासी का मार्ग गांव के ही एक व्यक्ति ने अवरूद्ध कर दिया था। काफी समझाइश के बाद भी जब वह नहीं माना तो पुजारी धन्नालाल शर्मा शुक्रवार को जल निकासी का मार्ग खुलवाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठ गए।

अनशन की जानकारी मिलते ही तहसीलदार मनमोहन मीणा ने पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया, मगर आबादी भूमि होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। सोमवार को एसडीएम अशोक कुमार योगी एवं विकास अधिकारी नीरज शर्मा ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश करवाई। दोनों पक्षों से बातचीत के उपरांत प्रशासन ने जल निकासी का मार्ग खुलवा दिया। एसडीएम योगी ने अनशन स्थल पर पहुंचकर पुजारी को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वा या। योगी का कहना है कि दोनों पक्षों से वार्ता के बाद पानी की निकासी का मार्ग वापस खुलवा दिया गया है। संबंधित व्यक्ति के पट्टे की जांच के लिए भी कह दिया है। अगर पट्टा गलत निकलता है तो कलेक्टर से उसे निरस्त करवाने की प्रक्रिया कराई जाएगी।

अमरसर. उपतहसीलकार्यालय को शुरू करवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।